7 दिन का राशन लेकर भोपाल पहुंचे किसान, बीच सड़क पर दाल-बाटी बनाते प्रदर्शनकारी; ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह फेल!

Farmers Protest Bhopal: भोपाल में किसानों का उग्र आंदोलन और अनोखा अंदाज, मूंग खरीदी पर अड़े किसानों ने बीच सड़क पर बनाई दाल-बाटी, ठप्प हुई शहर की ट्रैफिक व्यवस्था।
Farmers participating in the Bhopal protest arrived with provisions for an extended agitation, with many preparing food on the roadside as they continued their demonstration
भोपाल में बीच सड़क पर किसान बना रहे दाल-बाटी (सोर्स- नवभारत लाइव)
Updated on

Kisan Paidal Yatra Bhopal Update: मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ किसानों ने कमर कस ली है। बता दें कि हजारों की संख्या में किसान प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर भोपाल पहुंचे हैं। मूंग की 100% सरकारी खरीदी को लेकर प्रदर्शनभोपाल में मूंग की 100% सरकारी खरीदी, फसलों के उचित दाम और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार किसानों की प्रमुख मांग है।

इस बीच शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह फेल होती हुई नजर आ रही है। गौरतलब है कि, इस दौरान प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस आंदोलन की एक अनोखी तस्वीर नवभारत लाइव के कैमरे में कैद हुई है।

बीच सड़क पर किसान बना रहे दाल-बाटी

प्रदर्शनकारी किसान बीच सड़क पर दाल-बाटी बना रहे हैं। बता दें कि ऐसे जन आंदोलन के बीच में ऐसी तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। साथ ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिससे किसान सीएम हाउस का घेराव न कर सकें।

7 दिन का राशन लेकर भोपाल पहुंचे किसान

बता दें कि, किसान आंदोलन पूरी तैयारी के साथ राजधानी पहुंचे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान एक किसान ने बताया कि वह हर तरह की तैयारी के साथ आए हैं और अपनी मांगों को मनवा कर ही अपने घर लौटेंगे। साथ ही वह अपने साथ सात दिनों का राशन भी लेकर आए हैं।

भोपाल में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित, कटारा हिल्स रोड पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

बता दें कि, मंगलवार शाम किसानों का जत्था 11 मील क्षेत्र में लगी बैरिकेडिंग को पार करते हुए सावरकर सेतु के नीचे तक पहुंच गया, जहां पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी "जय जवान, जय किसान" के नारे लगाते रहे।

किसानों के भोपाल पहुंचने से पहले ही जिला प्रशासन ने नर्मदापुरम से राजधानी आने वाले मार्ग को सील कर दिया था। वहीं, 11 मील से ट्रैफिक डायवर्ट किए जाने के कारण कटारा हिल्स रोड पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और प्रशासन मौके पर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

https://youtu.be/0RUnkYrVQ-A?si=SA0S-j33tlNihwPZ

Navbharat Live
navbharatlive.com