-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Punjab »
- Punjab Congress Meeting End In Delhi Bhupesh Baghel Reaction Over Navjot Singh Sidhu Also Attack On Aapimportant Meeting Punjab Congress Sidhu Absent
पंजाब कांग्रेस की अहम बैठक, सिद्धू नदारद! भूपेश बघेल ने क्या कह दिया जानें..
- Written By: सौरभ शर्मा
Congress Meeting: दिल्ली में हुई पंजाब कांग्रेस की अहम बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू नहीं पहुंचे हैं, जिससे सियासी अटकलें तेज हुईं। भूपेश बघेल बैठक में बोले संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे।

नवजोत सिंह सिद्धू और भूपेश बघेल (फोटो सोर्स -सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली में पंजाब कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, लेकिन इस बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू नजर नहीं आए, जिससे कई राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं। बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि इस साल संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब में कांग्रेस मजबूत है और जल्द ही दूसरी बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। जब सिद्धू की गैरमौजूदगी पर सवाल हुआ तो बघेल ने कहा कि मीटिंग की सूचना सभी को दी गई थी और कई अन्य नेता भी नहीं आ सके, इसलिए इसे लेकर ज्यादा अनुमान लगाने की जरूरत नहीं है। यह बयान स्पष्ट करता है कि कांग्रेस पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए रणनीति बना रही है।
सिद्धू की गैरमौजूदगी पर सवाल
नवजोत सिंह सिद्धू की बैठक से अनुपस्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, भूपेश बघेल ने इसे तूल न देने की बात कही। सिद्धू, जो 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और एक साल तक पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे, पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण चेहरा हैं। उनकी गैरमौजूदगी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वह कांग्रेस की मौजूदा रणनीति से असंतुष्ट हैं या फिर कोई नई राजनीतिक योजना बना रहे हैं।
ईडी रेड और पंजाब की राजनीति
छत्तीसगढ़ में ईडी की छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि जहां-जहां वह जाते हैं, वहां छापेमारी शुरू हो जाती है। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में अब तक सबसे ज्यादा छापे पड़े हैं और अब जब उन्होंने पंजाब का दौरा शुरू किया, तो वहां भी ऐसा ही हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘कांग्रेस बहुत जल्द खत्म हो सकती है’… तरुण चुघ का बड़ा दावा, गिनाईं पार्टी की कमजोरियां
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
UP Election 2027: सीट शेयरिंग पर INDIA गठबंधन में खिंचतान, कांग्रेस ने खुद को बताया बड़ा भाई; बात बराबर पर आई
नेता प्रतिपक्ष के पदभार ग्रहण में कांग्रेस पार्षदों की नाराजगी आई सामने, कई पार्षदों ने बनाई दूरी
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें..
इसके अलावा, जब उनसे पूछा गया कि क्या AAP विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं, तो बघेल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी में भगदड़ मची हुई है और वहां की नाव डूबने वाली है, बस यह देखना बाकी है कि यह कब तक टिकती है। इससे साफ है कि कांग्रेस, पंजाब में AAP की कमजोरी को भुनाने की कोशिश कर रही है।
Punjab congress meeting end in delhi bhupesh baghel reaction over navjot singh sidhu also attack on aapimportant meeting punjab congress sidhu absent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
Jul 10, 2026 | 04:45 AMAaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














