- Hindi News »
- Punjab »
- Punjab Bjp Leader Manoranjan Kalia Grenade Attack Lawrence Bishnoi Isi
बिश्नोई गैंग से लेकर पाकिस्तान और खलिस्तान का नाम! पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
Punjab Blast: जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के कुछ समय बाद ही बब्बर खालसा इंटरनेशल के आतंकवादी हैप्पी पासिया ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
- Written By: अर्पित शुक्ला

भाजपा नेता के आवास पर विस्फोट मामले में दो लोग गिरफ्तार; आईएसआई एवं बिश्नोई की संलिप्तता: पुलिस
चंडीगढ़: बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित आवास पर हुए विस्फोट के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने यहां मीडिया को बताया कि अपराध में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने पंजाब में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की साजिश रची थी और पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करके इसे नाकाम कर दिया है। शुक्ला ने कहा कि पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘यह पाकिस्तान की आईएसआई की एक बड़ी साजिश थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी जीशान अख्तर और (पाकिस्तानी गैंगस्टर) शहजाद भट्टी ने साजिश रची थी।”
खालिस्तानी एंगल की जांच
उन्होंने कहा कि ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ का संबंध होने की संभावना की भी जांच जारी है। शुक्ला ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस इस संबंध में केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में भी है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की टीम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों के बारे में पूछे जाने पर शुक्ला ने कहा, ‘‘हम जल्द ही और जानकारी देंगे।” उन्होंने मामले में और जानकारी साझा करने से इनकार करते हुए कहा कि इससे जांच प्रभावित होगी। यह पूछे जाने पर कि क्या जीशान वही व्यक्ति है जो बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल था, उन्होंने कहा, ‘‘हां, आप सही कह रहे हैं।” शुक्ला ने किसी भी खुफिया विफलता से भी इनकार किया।
सम्बंधित ख़बरें
एआई समिट में बवाल के खिलाफ राहुल गांधी के आवास पर प्रदर्शन, शेम-शेम के लगाए नारे
कांग्रेस-भाजपा में छिड़ी बहस, मुंबई भाजयुमो का कांग्रेस के तिलक भवन पर आंदोलन, AI समिट प्रदर्शन का दिया जवाब
‘भारत की साख बिगाड़ने की साजिश’, AI समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की BJP, राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया
भिवंडी में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस के समर्थन से बीजेपी का बागी बना मेयर, नारायण चौधरी को हाथ होगी मनपा की कमान
देश की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विस्फोट में हुआ इतना नुकसान
पुलिस ने बताया कि इस विस्फोट में कालिया के घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए और एल्युमीनियम की दीवार (पार्टिशन), आंगन में खड़ी उनकी एसयूवी एवं मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। कालिया पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। जब विस्फोट हुआ, उस समय वह अपने घर पर ही थे। अमृतसर और गुरदासपुर में पिछले चार-पांच महीनों में पुलिस चौकियों को निशाना बनाकर विस्फोट की कई घटनाएं हुई हैं लेकिन यह पहली ऐसी घटना है जिसमें किसी प्रमुख नेता के आवास को निशाना बनाया गया। पिछले महीने अमृतसर में एक मंदिर के बाहर विस्फोट हुआ था।
Punjab bjp leader manoranjan kalia grenade attack lawrence bishnoi isi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 21 February: जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन और किन राशियों की खुलेगी किस्मत?
Feb 21, 2026 | 12:05 AMकोरियाई सिंगर ने चेन्नई के शिव मंदिर में गाया शिव तांडव स्तोत्र, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 11:25 PMकेरल में चलती बस में लगी आग, ऑटो चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Feb 20, 2026 | 11:06 PMअमेरिका में तेज रफ्तार कार ने प्रीस्कूल की दीवार मारी टक्कर, मां और बच्चे घायल
Feb 20, 2026 | 10:52 PMमनाली की संकरी सड़क पर थार-टेम्पो ड्राइवरों के बीच जमकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 10:16 PM‘भगवान कृष्ण से मिली ताकत….’, ढाई महीने बाद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
Feb 20, 2026 | 09:58 PMमुस्लिम समुदाय को दिया गया 5 प्रतिशत आरक्षण रद्द, सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका दायर
Feb 20, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM
रायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों
Feb 20, 2026 | 08:50 PM
इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
Feb 20, 2026 | 08:45 PM
मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM














