Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब में आज से ‘नशा मुक्ति यात्रा’ शुरू, केजरीवाल ने कहा- आज मुझें मिली खुशी

पंजाब को नशे की समस्या से मुक्त करने के लिए राज्य में ‘नशा मुक्ति यात्रा' निकाली जाएगी। अगले डेढ़ महीने में राज्य के सभी 13,000 गांवों में इस यात्रा आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पंजाब सरकार के अधिकारी लोगों से बात करेंगें।

  • By अक्षय साहू
Updated On: May 16, 2025 | 09:35 PM

पंजाब में नशा मुक्ति यात्रा आज से शुरू (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब को नशे की समस्या से मुक्त करने के लिए राज्य में ‘नशा मुक्ति यात्रा’ निकाली जाएगी। केजरीवाल ने इस ‘नशा मुक्ति यात्रा’ को जन क्रांति करार दिया।

केजरीवाल ने पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले के लंगरोया गांव में चल रहे ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई अब इस बुराई के खिलाफ जन आंदोलन में तब्दील हो गई है।

नशे के खिलाफ पूरा प्रदेश एकजुट

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘नशे के खिलाफ पूरा प्रदेश एकजुट है। नशा मुक्ति यात्रा आज एसबीएस नगर से शुरू हो रही है। अगले डेढ़ महीने में हम राज्य के सभी 13,000 गांवों में जाएंगे और लोगों से बात करेंगे। शहरों में हम हर वार्ड में जाएंगे।’ केजरीवाल ने कहा, ‘पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ निर्णायक लड़ाई चल रही है और गांव-गांव को नशा मुक्त बनाया जा रहा है।’

उन्होंने कहा, ‘ सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे न तो नशा करेंगे और न ही गांवों में इसकी बिक्री होने देंगे। पुलिस और प्रशासन नशे के खिलाफ इस आंदोलन में लोगों का साथ देने के लिए मौजूद है। उन्होंने ग्रामीणों से यह भी अपील की कि वे मादक पदार्थ के मामलों में गिरफ्तार लोगों की जमानत में मदद न करें।’

इस दौरान केजरीवाल ने दावा किया, ‘आम आदमी पार्टी की सरकार मादक पदार्थों की समस्या पर लगाम लगाने के लिए कदम उठा रही है और इस साल अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी तरन तारन जिले में हुई है, जहां 85 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। पिछले ढाई महीने में 10,000 से अधिक तस्कर गिरफ्तार किए गए, जिनमें 8,500 बड़े तस्कर शामिल हैं।’

55,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, चुनाव के समय हमने पंजाब को नशा मुक्त बनाने का वादा किया था और हम अपना काम कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो हम अपनी जान देने के लिए भी तैयार हैं।  केजरीवाल ने कहा कि नशे की लत के शिकार लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य भर के पुनर्वास केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।

‘हार से बौखलाए केजरीवाल दिल्ली वालों से ले रहे हैं बदला’, पंजाब के पानी रोकने पर BJP का आप के खिलाफ हल्लाबोल

उन्होंने कहा कि अगले साल गांवों में व्यायामशालाएं और मैदान बनाए जाएंगे ताकि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक तरीके से लगा सकें। केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि पिछले तीन सालों में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरी तरह योग्यता के आधार पर 55,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे।

Punjab aam aadmi party govt started nasha mukti yatra today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2025 | 09:34 PM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Bhagwant Mann
  • Punjab

सम्बंधित ख़बरें

1

बहन की शादी में मौजूद नहीं होंगे अभिषेक शर्मा, CM भगवंत मान नवविवाहित जोड़े को देंगे आशीर्वाद

2

सीमा पार बैठे तस्कर के इशारे पर चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

3

अरविंद केजरीवाल के ‘घर’ के मामले में कोर्ट में हुई बहस, SG तुषार मेहता ने दिया 10 दिनों का आश्वासन

4

पहले आप विदेशी छोड़िए…एक्शन की उम्मीद है प्रवचन की नहीं; PM Modi की अपील पर केजरीवाल का हमला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.