-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Arvind Kejriwal Frustrated By Defeat Is Taking Revenge From Delhiites Bjp Accuses Aap Of Stopping Water Supply To Punjab
‘हार से बौखलाए केजरीवाल दिल्ली वालों से ले रहे हैं बदला’, पंजाब के पानी रोकने पर BJP का आप के खिलाफ हल्लाबोल
- Written By: अक्षय साहू
पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में अब दिल्ली भी कूद गई है। दिल्ली सरकार ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल चुनावी हार का बदला पंजाब सरकार के जरिए उनका पानी रोककर ले रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेता (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के विधानसभा चुनावों में हार का बदला लेने के लिए पंजाब से दिल्ली को मिलने वाला पानी पर रोकने का आरोप लगाते हुए उनके घर के पास विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और तख्तियां ली हुई थीं। प्रदर्शनकारियों ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए। सचदेवा ने आरोप लगाया, ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार से बौखलाए केजरीवाल दिल्ली के लोगों से बदला ले रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उनकी पार्टी की सरकार दिल्ली के लोगों को पानी रोककर और उन्हें प्यासा रहने पर मजबूर करके उन्हें वंचित क्यों कर रही है।’
दिल्ली वालों को मिले उनके हिस्से का पानी
पंजाब सरकार की ओर से दिल्ली को मिलने वाले पानी पर रोक लगाए जाने पर मंगलवार को बीजेपी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। फिरोज शाह रोड पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत और बांसुरी स्वराज और दिल्ली से पार्टी विधायकों ने हिस्सा लिया। सचदेवा ने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए यहां आए हैं कि दिल्ली के लोगों को उनके हिस्से का पानी मिले।’
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि जिस तरह पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को जल संकट का सामना करना पड़ा, ठीक उसी तरह विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की हार के कारण केजरीवाल दिल्ली को पानी में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव के कारण दिल्ली का पानी रोके जाने के समय को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।’
पंजाब-हरियाणा के बीच चल रहा है विवाद
पंजाब में ‘आप’ सरकार की ओर से हरियाणा को और अधिक पानी देने से इनकार करने के बाद जल-बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया है, जिसके बाद हरियाणा में भाजपा सरकार ने कहा कि वह राज्य के ‘पानी के उचित हिस्से’ की रक्षा करेगी।
अब नहीं छुपेंगे सबूत, हर केस पर रहेगी पैनी नजर
दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने इससे पहले दिन में आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर दिल्ली को उसके हिस्से के पानी से वंचित करने की ‘साजिश’ में लिप्त होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि पिछले छह दिनों में दिल्ली की आपूर्ति लगातार कम की जा रही है।
Arvind kejriwal frustrated by defeat is taking revenge from delhiites bjp accuses aap of stopping water supply to punjab
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMगंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 09:47 AM2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Jul 02, 2026 | 09:46 AMभंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Jul 02, 2026 | 09:45 AMराम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Jul 02, 2026 | 09:39 AMकीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Jul 02, 2026 | 09:39 AMभोपाल डबल मर्डर केस: प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग एंगल पर जांच तेज, ऑनलाइन पेमेंट से मिला बड़ा सुराग
Jul 02, 2026 | 09:37 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














