

Highlights:
पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा और वित्त विभाग के प्रधान सचिव को ED ने समन जारी किया।
केएपी सिन्हा को 26 नवंबर को एजेंसी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया।
जांच कथित भ्रष्टाचार, सरकारी संरक्षण और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने से जुड़े मामले में की जा रही है।
Punjab Chief Secretary ED Notice: पंजाब में कथित भ्रष्टाचार और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के मामले में ED ने राज्य के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा और वित्त विभाग के प्रधान सचिव को समन जारी किया है। मुख्य सचिव को 26 नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।
एजेंसी सरकारी संरक्षण और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। मामले में सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने की कथित भूमिका भी जांच के दायरे में है। पंजाब के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों को समन जारी होने के बाद राज्य में हलचल तेज हो गई है।
खबर अपडेट की जा रही है...