Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोहाली के ऑफिस में अचानक घुसा पूर्व प्रेमी, युवती को चाकू से गोदा और फिर रेता खुद का गला, देखें खौफनाक VIDEO

Mohali Murder Case: मोहाली के बेस्टेक मॉल के पास एक ऑफिस में पूर्व प्रेमी ने ब्रेकअप से नाराज होकर युवती की चाकू से गोदकर हत्या की और फिर खुद का भी गला रेता। पुलिस मामले जांच कर रही है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 05, 2026 | 10:30 AM

डिंपल, आरोपी हरविंदर मान (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mohali Dimple Murder Video: पंजाब के मोहाली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक पूर्व प्रेमी ने ऑफिस के अंदर घूसकर युवकी को चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। इससे पूरे इलाके में डर का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच पहले अफेयर था, लेकिन कुछ महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया।

मृतका की पहचान डिंपल निवासी पटियाला के रूप में हुई, जबकि आरोपी का नाम हरविंदर मान है। बताया जा रहा है कि आरोपी उसका पूर्व प्रेमी था। दोनों लंबे समय से रिश्ते में थे, लेकिन कुछ महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया। हरविंदर इसके बाद से ही डिंपल पर फिर से रिश्तें में आने का दबाव बना रहा था। लेकिन डिंपल ने इसे इनकार कर दिया। डिंपल के इनकार से हरविंदर गुस्से से बौखला गया और खौफनाक कदम उठा लिया।

हत्या के बाद खुद का गला रेता

घटना मोहाली के फेज-11 स्थित बेस्टेक मॉल के पास एक प्राइवेट कंपनी के ऑफिस में हुई। चश्मदीदों के मुताबिक हरविंदर अचानक ऑफिस के अंदर घुसा और चाकू से डिंपल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हरविंदर ने उसी चाकू से गला रेतकर खुदकुशी करने की कोशिश की, उसका अस्पताल में इजाल चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने अपनी जांच में बताया कि दोनों एक निजी पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी में पिछले तीन सालों से साथ-साथ काम करते थे।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध मौत, फ्लैट में मिला शव, जांच के लिए बनीं कई टीमें 

कर्नाटक में डी.के. शिवकुमार का बड़ा फैसला, 13 मंत्रियों में बांटे विभाग; वित्त मंत्रालय रखा अपने पास

आज की ताजा खबर 05 जून LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और दमन का करेंगे दौरा

सरकारी डॉक्टर ने ₹8000 में जोड़ी हड्डी, बाकी पैसे ना मिलने पर दोबारा तोड़ी, UP के मुजफ्फरनगर का मामला

Mohali, Punjab: A woman was killed at a private company office in Mohali by a colleague who was known to her. CCTV footage shows the attack, after which the accused attempted suicide. Both were taken to hospital, where the woman was declared dead and the accused remains in… pic.twitter.com/BZ4tMGrN6i — IANS (@ians_india) June 5, 2026


शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि डिंपल और हरविंदर के बीच पिछले तीन साल से अफेयर चल रहा था। लेकिन करीब छह महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। बताया जा रहा है कि ब्रेकअप के बाद से ही हरविंदर परेशान रहने लगा था। वो डिंपल से लगातार दोबारा रिलेशनशिप बनाने की कोशिश कर रहा था, पर डिंपल इसके लिए तैयारी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- अमरावती में 3 दिन में 3 हत्याएं: गाडगेनगर क्षेत्र में बढ़ी दहशत, पुलिस पर बढ़ा दबाव

कहासुनी के बाद किया हमला

पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन डिंपल ऑफिस में काम कर रही थी। तभी हरविंदर वहां पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों की बीच कहासुनी इतनी तेज हो गई कि आरोपी ने चाकू निकाल लिया और डिंपल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से पूरे ऑफिस में अफरातफरी और कर्मचारी दहशत में आ गए।

Mohali dimple murder case ex boyfriend attacks girl in office video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2026 | 10:30 AM

Topics:  

  • Crime
  • Latest News
  • Mohali
  • Punjab
  • Punjab Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.