भंडारा में दिनदहाड़े 78 वर्षीय वृद्धा से लूट, पुलिस ने 2 घंटे में दोनों आरोपी दबोचे
Jawaharnagar Police: भंडारा के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में 78 वर्षीय वृद्ध महिला के घर में घुसकर मारपीट कर सोने के आभूषण लूटने की घटना सामने आई।
- Written By: आंचल लोखंडे
भंडारा लूटकांड- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhandara Robbery Case: जवाहरनगर थाना क्षेत्र के ठाणा पेट्रोल पंप के पास स्थित आंबेडकर वार्ड में रविवार को दिनदहाड़े एक 78 वर्षीय वृद्ध महिला के घर में घुसकर मारपीट करने और उनके शरीर से सोने के आभूषण लूटने की सनसनीखेज घटना सामने आई। घटना के बाद जवाहरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
भंगार खरीदने के बहाने घर में घुसे
पुलिस के अनुसार, आंबेडकर वार्ड निवासी चंद्रप्रभा कचरू चवरे (78) घर में अकेली रहती हैं। उनके परिचित सुयोग नगर, परसोडी निवासी विश्वजीत उर्फ बंटी वैद्य (22) का उनके घर आना-जाना था। 19 जुलाई को चंद्रप्रभा चवरे ने घर का कबाड़ बेचने के लिए विश्वजीत को बुलाया था। दोपहर करीब 12 बजे विश्वजीत एक अन्य युवक के साथ उनके घर पहुंचा। घर में वृद्ध महिला को अकेला पाकर दोनों ने उन पर हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला बेहोश हो गई। आरोपियों ने उन्हें मृत समझकर उनके शरीर पर पहने करीब 50 वर्ष पुराने सोने के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
होश आने पर परिजनों को दी सूचना
दोपहर करीब तीन बजे वृद्ध महिला को होश आया। उन्होंने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। शाम करीब छह बजे जवाहरनगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।
सम्बंधित ख़बरें
BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश
छत्रपति संभाजीनगर: 5.96 करोड़ के सहकारी घोटाले में तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सात दिन की पुलिस हिरासत
संभाजीनगर: मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाने के निर्देश, विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने की SIR अभियान की समीक्षा
मुंबई: माल ढुलाई से मध्य रेल ने अप्रैल-जून में कमाएं 2143 करोड़, 3 माह में 21.21 मिलियन टन लोडिंग
विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309 (6), 329 (4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक कतिकराम दुधकावरा कर रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
ये भी पढ़े: Bhandara News: पवनी किले को मिलेगी नई पहचान, पर्यटन विकास परियोजना को राजस्व मंत्री का समर्थन
मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी भीमाजी पाटिल के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप चुटे, पुलिस हवलदार विनोद शिवणकर तथा भुमेश्वर शिंगाडे की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों का पता लगाकर मात्र दो घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
