Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डैमेज कंट्रोल में जुटी AAP! मनीष सिसोदिया ने जालंधर में बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, कई दिग्गजों पर पार्टी की नजर

AAP Manish Sisodia: पंजाब में आम आदमी पार्टी को टूटने का डर सता रहा है। अब मनीष सिसोदिया ने 29 अप्रैल को जालंधर में विधायकों की इमरजेंसी बैठक बुला ली है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 28, 2026 | 03:51 PM

मनीष सिसोदिया (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Punjab AAP Meeting Manish Sisodia: राघव चड्ढा समेत सात सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सातों सासंदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पार्टी डगमगा गई है और पंजाब में अपनी साख बचाने की मुहिम में जुट गई है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने 29 अप्रैल को आप विधायकों की बैठक बुलाई है।

इस बैठक के लिए सभी आप विधायकों को जालंधर बुलाया गया है। बैठक की गंभीरता इसी बात से देखी जा सकती है कि पार्टी ने ब्लॉक ऑब्जर्वर्स और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों को भी इस बैठक में हिस्सा लेने की लिए बुलाया है। मीटिंग में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।

बैठक की गंभीरता को देखते हुए माना जा रहा है कि इस मीटिंग में विधायकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। आम आदमी पार्टी में ऐसे कई विधायक है जो पार्टी से कुछ बातों को लेकर नाखुश है, इसलिए पार्टी को विधायक खोने का भी डर सता रहा है। ऐसे में उनकी नजर कई दिग्गज विधायकों पर भी होगी, जिनका जिक्र राघव चड्ढा ने बिना नाम बताए किया था।

सम्बंधित ख़बरें

केजरीवाल के रास्ते पर चल पड़े सिसोदिया, जस्टिस स्वर्ण कांता को लिखी चिट्ठी, HC में पेश न होने का किया ऐलान

गुजरात में आज 2027 का सेमीफाइनल! पहली बार AAP ने उतारे 5 हजार से अधिक उम्मीदवार, BJP-कांग्रेस से मुकाबला

Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना

गुजरात में भी खत्म हो जाएगी आप! 7 सांसदों के बाद अब राज्य के प्रदेश उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी; कही यह बात

गुजरात दौरा छोड़ वापस आए थे सिसोदिया

आपको जानकारी दें, कि पंजाब में आप के करीब 92 विधायक ऐसे है जो पार्टी से नाराज है, कोई मंत्री पद न मिलने से तो कोई अन्य कारणों के कारण असंतुष्ट है। सात सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया अपना गुजरात दौरा बीच में छोड़कर वापस आ गए थे और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर पार्टी को हुए नुकसान पर चर्चा की थी। इस चर्चा के बाद मनीष सिसोदिया को पंजाब और आप नेता संजय सिंह को दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

यह भी पढ़ें – बता देना जहांगीर को…UP एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अफसर ने TMC उम्मीदवार को चेताया, बंगाल में SP की भी ली क्लास!

राघव चड्ढा और संदीप पाठक पहुंचा सकते है नुकसान

जब राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने आप को छोड़कर भाजपा को जॉइन किया था तब उन्होंने दावा किया था कि आप के 60 से ज्यादा विधायक उनके संपर्क में हैं। इससे विधायकों के भी पार्टी छोड़ने के आसार ज्यादा दिखाई दे रहे है। डॉ. संदीप पाठक पंजाब में आम आदमी पार्टी के रणनीतिकार थे। उन्होंने ही विधानसभा में क्षेत्र के हिसाब से टीम विभाजित की थी। एक तरह से कहा जा सकता है कि संदीप पाठक पंजाब की जड़ों को पहचानते हैं। ऐसे में पंजाब में आम आदमी पार्टी के टूटने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

Manish sisodia emergency meeting punjab aap mlas jalandhar raghav chadha bjp split

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 03:47 PM

Topics:  

  • Aam Aadmi Party
  • AAP
  • Manish Sisodia

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.