सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
PM Modi Instagram Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वायरल वीडियो पर संजय सिंह का पलटवार, बोले- 'गोदी मीडिया सिर्फ व्यूज दिखा रही, जनता का गुस्सा छिपा रही'।
- Written By: वंदना शर्मा
Sanjay Singh Satetment:आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो के वायरल होने के दावों को लेकर केंद्र सरकार और मीडिया पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “गोदी मीडिया” केवल प्रधानमंत्री के वीडियो पर आए व्यूज का प्रचार कर रही है, जबकि उस वीडियो पर आई आलोचनात्मक टिप्पणियों, नकारात्मक प्रतिक्रियाओं और सोशल मीडिया पर हो रहे मजाक को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।
संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के वीडियो के जवाब में देश के कई सामान्य युवाओं ने भी अपने वीडियो बनाए, जिन्हें करोड़ों और लाखों लोगों ने देखा। उन्होंने विकास, अभिषेक, अभिनव बिष्ट, सोनम वांगचुक समेत कई अन्य लोगों के वीडियो का उदाहरण देते हुए दावा किया कि इन वीडियो में प्रधानमंत्री की नीतियों और उनके संदेश की आलोचना की गई, जिसे सोशल मीडिया पर व्यापक समर्थन मिला।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें “गोदी मीडिया की चमचागिरी” से बाहर निकलकर देश के युवाओं की वास्तविक समस्याओं और उनकी आवाज को गंभीरता से सुनना चाहिए। संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि विदेशों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान भीड़ जुटाने के लिए “भाड़े के लोगों” का इस्तेमाल किया जाता है।
आम पार्टी के नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के वीडियो पर आए व्यूज का जश्न मनाना केवल एक दिखावा है। उनके अनुसार, वास्तविकता यह है कि सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री के वीडियो को लेकर जनता के एक बड़े वर्ग में नाराजगी देखने को मिल रही है।
हालांकि, संजय सिंह द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले पर प्रधानमंत्री कार्यालय या भारतीय जनता पार्टी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो पर आम सांसद संजय सिंह का हमला। बोले- गोदी मीडिया सिर्फ व्यूज दिखा रही, जनता की आलोचना और नाराजगी छिपा रही।