लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच जमकर मारपीट, सुपरिटेंडेंट पर जानलेवा हमला
Ludhiana Jail Clash: लुधियाना स्थित सेंट्रल जेल में मंगलवार रात काफी अफरा-तफरी मच गई। अचानक कैदियों के दो गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। हालात संभालने को पहुंचे जेल सुपरिटेंडेंट भी घायल हो गए।
- Written By: रंजन कुमार
लुधियाना सेंट्रल जेल। इमेज-सोशल मीडिया
Ludhiana Violent Clash: लुधियाना की सेंट्रल जेल के भीतर कैदियों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। मंगलवार की रात 8 बजे कैदियों के दो गुटों के बीच हुई बहसबाजी बाद में मारपीट में बदल गई। इससे जेल के अंदर अचानक अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के मुताबिक हालात को संभालने के लिए वहां पहुंचे जेल अधिकारियों पर भी कैदियों ने हमला कर दिया। हमले में जेल सुपरिटेंडेंट कुलवंत सिद्धू को सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि एक कैदी ने ईंट से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
फिलहाल पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। जेल में अब सब कुछ पूरी तरह नियंत्रण में है। जेल में घटनास्थल और मौजूदा हालातों का जायजा लेने पहुंचे लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के अनुसार जेल के अंदर कैदियों के दो गुटों के बीच यह झगड़ा हुआ है। झगड़े की शुरुआत क्यों और किस कारण से हुई, वह अभी एक जांच का विषय है।
ईंटों से एक-दूसरे पर किया हमला
पुलिस के अनुसार एक गुट के 7 और दूसरे गुट के करीब 10 कैदियों ने जेल में लगे पौधों के आसपास बनी बाउंड्री की ईंटों से एक-दूसरे पर हमला किया है। फिलहाल पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इस दो गुटों में हुए आपसी झगड़े में कितने कैदी जख्मी हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस महकमे में मचा हंगामा
जेल की छत पर चढ़े कैदी, फरार होने में हुए नाकाम, कपूरथला सेंट्रल जेल में भड़की हिंसा पर पुलिस ने दिया अपडेट
पुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
मुझे गद्दार कहने वालों…उनसे पूछो राज्य सभा सीट कितने में बेची थी, इस्तीफा देने के सवाल पर भड़के हरभजन सिंह
यह भी पढ़ें: लुधियाना में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, लाडोवाल टोल के पास 2 को गोली लगी, इलाके में मचा हड़कंप
जेल मंत्री ने मांगी पूरी रिपोर्ट
सूत्रों के अनुसार, पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को घटना की जानकारी दी गई है। उन्होंने मामले को लेकर जेल अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जेल परिसर के बाहर मौजूद लोगों ने दावा किया है कि जेल परिसर के अंदर से करीब 20 मिनट तक सायरन की आवाज सुनाई देती रही। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने के साथ-साथ पुलिस और जेल प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बता दें, हाल में इसी जेल के दो वीडियो वायरल हुए थे। दोनों वीडियो में जेल के अंदर कैदी पार्टी करते दिख रहे थे। उससे पहले जेल के अंदर से टीवी इंटरव्यू आया था, जिस पर काफी बवाल मचा था।
