Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पत्नी से झगड़ा सुलझाने ससुराल गया था युवक, साले ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, VIDEO देखकर कांप उठेगा दिल

Tarn Taran Crime News: पंजाब के तरनतारन में पारिवारिक विवाद के चलते साले ने जीजा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में जीजा और बीच-बचाव करने आई भाभी की मौत हो गई।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 04, 2026 | 08:48 PM

तरन तारन में साले ने जीजा को जिंदा जलाया (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Tarn Taran Man Burnt Brother in law Alive: पंजाब के तरनतारन जिले से एक दिल दहला देना वाली घटना सामने आई है। यह एक पारिवारिक विवाद में साले ने अपने जीजा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक, अमृतसर जिले के गांव लोपोके निवासी लवप्रीत सिंह का अपनी पत्नी संदीप कौर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। लवप्रीत अपनी पत्नी को मनाने उसके मायके पहुंचे था। जहां दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा गया कि इसने विकराल रूप ले लिया। 

आरोप है कि झगड़े के दौरान साले साजन सिंह ने कथित तौर पर लवप्रीत सिंह पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने आई आरोपी की भाभी गुरजीत कौर भी आग की चपेट में आ गईं।  दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां लवप्रीत सिंह ने दम तोड़ दिया। बाद में इलाज के दौरान गुरजीत कौर की भी मौत हो गई।

आरोपी भी गंभीर रुप से घायल

इस घटना में आरोपी साजन सिंह भी झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद थाना सदर की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जांच की। पुलिस ने आरोपी साजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

Nitin Naveen: लखनऊ रोड शो में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने लहराई तलवार, मुस्लिम भी हुए शामिल

Agra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO

खतरे में शहबाज शरीफ की कुर्सी, इस सहयोगी पार्टी ने किया बगावत का ऐलान! दी सड़कों पर उतरने की खुली धमकी

चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी बिल्डिंग; कई लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी

Horrific Burnings in Punjab Village: Son-in-Law and Woman Killed After Petrol Attack Tarn Taran (Punjab): In a horrifying incident stemming from a marital dispute, a newlywed man and a woman who tried to save him were burnt to death after the woman’s relative set the man on… pic.twitter.com/REpTfzC3x1 — Siraj Noorani (@sirajnoorani) July 4, 2026

जांच में जुटी पुलिस

अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहें न फैलाने और शांति बनाए रखने की अपील की है। 

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी बिल्डिंग; कई लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी

मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और पुलिस सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। इस घटना ने पारिवारिक विवादों के बढ़ते तनाव और उनके खतरनाक परिणामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने कहा कि सभी साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Punjab tarn taran man burnt brother in law alive

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 08:48 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Latest News
  • Punjab
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.