-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Punjab »
- Fir Lodged Against Fashion Designer Archana Makwana For Doing Yoga In Golden Temple Complex
स्वर्ण मंदिर परिसर में किया योग, फैशन डिजाइनर के खिलाफ FIR दर्ज
- Written By: रीना पंवार
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर फैशन डिजाइनर ने स्वर्ण मंदिर का दौरा किया थाऔर परिक्रमा पथ पर योग किया था।

फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना (सौजन्य सौशल मीडिया)
अमृतसर : पंजाब पुलिस ने अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर परिसर में योग करके धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एक फैशन डिजाइनर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की शिकायत पर फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है।
मामले को लेकर पंजाब पुलिस ने रविवार को बताया कि फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295-ए (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादा) के तहत शनिवार को मामला दर्ज किया गया है।
योग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर की साझा
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शनिवार को अपने एक बयान में कहा कि उसने फैशन डिजाइनर मकवाना के खिलाफ स्वर्ण मंदिर में योग करने और उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि मामले में फैशन डिजाइनर मकवाना ने अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगी थी और कहा था कि उनका कभी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
6 जून का इतिहास : संघर्ष, शौर्य और निर्णायक घटनाएं, स्वर्ण मंदिर में सेना का ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ समाप्त
इन ऐतिहासिक गुरुद्वारों में गुरु नानक जयंती पर होता है दिव्य उत्सव, देखकर मन हो जाएगा खुश
6 जून का इतिहास: आज के दिन ही हुआ था स्वर्ण मंदिर में सेना का ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ समाप्त, जानिए इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं
भारत के सबसे अमीर मंदिर जिसके सामने फीकी है बड़े-बड़े करोड़पतियों की कंपनियां
परिक्रमा पथ पर किया था योग
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर फैशन डिजाइनर मकवाना ने स्वर्ण मंदिर का दौरा किया और परिक्रमा पथ पर योग किया। इस घटना को लेकर शीर्ष गुरुद्वारा संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपने तीन कर्मचारियों को कर्तव्य में लापरवाही के कारण भी निलंबित कर दिया है। कमेटी के अध्यक्ष एचएस धामी ने एक बयान में कहा था कि इस कृत्य से सिख भावनाओं को ठेस पहुंची है इसलिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Fir lodged against fashion designer archana makwana for doing yoga in golden temple complex
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Jul 02, 2026 | 06:59 AMदिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव
Jul 02, 2026 | 06:57 AMKark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Jul 02, 2026 | 06:54 AMहोटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
Jul 02, 2026 | 06:51 AMLIVEआज की ताजा खबर 2 जुलाई: मुंबई में भारी बारिश का कहर, कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति
Jul 02, 2026 | 06:42 AMJio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














