-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Punjab »
- Babbar Khalsa International Terrorist Arrested From Kaushambi In Up Has Links With Isi
UP के कौशांबी से बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी गिरफ्तार, ISI से जुड़े हैं तार, पंजाब से हुआ था फरार
- Written By: राहुल गोस्वामी
UP के कौशांबी जिले में STF और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में पाकिस्तान की ISI से कथित संबंध रखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक 'सक्रिय आतंकवादी' को गिरफ्तार किया गया है।

कौशांबी से BKI का आतंकी गिरफ्तार
लखनऊ : उत्तर प्रदेश से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां के कौशांबी जिले में राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक ‘सक्रिय आतंकवादी’ को बृहस्पतिवार तड़के गिरफ्तार किया गया है।
इस बाबत मीली जानकारी के अनुसार, अमृतसर का रहने वाला वज्र मसीह बीते साल न्यायिक हिरासत से भाग गया था। इस बाबत मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाब में अमृतसर के रामदास इलाके के कुर्लियान गांव के निवासी संदिग्ध आतंकवादी लाजर मसीह को सुबह करीब 3। 20 बजे पकड़ा गया है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
West Bengal Terror Case: जैश के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की सिलाई की दुकान का पता चला, पिता फरार
Jammu Kashmir Terror Alert: लश्कर-ए-तैयबा ने बदली रणनीति, आम नागरिकों को निशाना बनाने की साजिश का बड़ा खुलासा!
पाकिस्तान में खदान में धमाके से 7 की मौत, खैबर पख्तूनख्वा में हमले में 11 पुलिसवालों की मौत
Anantnag Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग लाल चौक पर बड़ा आतंकी हमला, एक हेड कांस्टेबल की मौत
इस बाबत अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) (ADG) अमिताभ यश ने बताया कि पंजाब के अमृतसर के रामदास इलाके के कुर्लियान गांव के रहने वाले आरोपी लाजर मसीह को तड़के करीब तीन बजकर 20 मिनट पर कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। यश ने बताया, “उपलब्ध जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आतंकवादी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में है।”
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने पकड़े गये आतंकवादी के पास से कुछ विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किये हैं। यश ने बताया कि बरामद हथियारों में तीन हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्तौल नोरिन्को एम-54 टोकरेव (यूएसएसआर) के साथ-साथ विदेश में निर्मित 13 कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा एक सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर, आधार कार्ड, बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। यह आतंकवादी बीते 24 सितंबर 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से भाग गया था।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
हालांकिआधार कार्ड पर गाजियाबाद का पता है, बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। ADG यश ने बताया कि यह आतंकवादी 24 सितंबर 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था।
क्या है BKI
जानकारी दें कि, बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) एक चरमपंथी समूह है, जो साल 1978 में बना था। वहीं इस गुट को ग्रह मंत्रालय ने टैररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन्स की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा हुआ है। वहीं साउथ एशिया टैररिज्म पोर्टल में भी अगर देकें तो इसे सबसे संगठित और खतरनाक समूहों में रखा गया है। ये गुट फिलहाल कनाडा, यूके, यूएस के अलावा कई यूरोपियन देशों जैसे जर्मनी, फ्रांस और स्विटजरलैंड से भी संचालित है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Babbar khalsa international terrorist arrested from kaushambi in up has links with isi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














