- Hindi News »
- Punjab »
- Army Jawan Isi Spy Arrested Punjab Amritsar Gurpreet
ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब में सेना का जवान और उसका साथी गिरफ्तार, संवेदनशील डाटा लीक का आरोप
पंजाब पुलिस ने सेना के जवान गुरप्रीत सिंह और उसके साथी साहिल मसीह को ISI को गुप्त जानकारी देने के आरोप में पकड़ा है। यह जासूसी नेटवर्क अमृतसर से जुड़ा बताया जा रहा है।
- Written By: सौरभ शर्मा

पंजाब में सेना का जवान और उसका साथी गिरफ्तार
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने एक बड़े सुरक्षा खतरे का खुलासा करते हुए भारतीय सेना के जवान और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि वे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए संवेदनशील सैन्य जानकारी साझा कर रहे थे। पुलिस का दावा है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के ड्रग तस्कर भी शामिल हैं। गिरफ्तारी के साथ ही देश की सुरक्षा एजेंसियों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने रविवार को प्रेस को बताया कि सेना का जवान गुरप्रीत सिंह, जो जम्मू में तैनात था, अमृतसर के धारीवाल क्षेत्र का निवासी है। उसके साथी की पहचान साहिल मसीह के रूप में हुई है। पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे संवेदनशील सूचनाओं की अगली खेप सौंपने की तैयारी में थे।
वर्चुअल नंबर और पेन ड्राइव से चलता था जासूसी का नेटवर्क
DGP गौरव यादव के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गुरप्रीत सिंह ISI एजेंट राणा जावेद के संपर्क में था। वह गोपनीय सैन्य जानकारी पेन ड्राइव और हार्ड डिस्क के जरिए भेजता था। जांच में यह भी पता चला कि दोनों आरोपियों ने संपर्क के लिए वर्चुअल मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया, जिससे उनकी लोकेशन और पहचान छिपी रह सके। अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह 2016 में सेना में भर्ती हुआ था और उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए डाटा इकट्ठा किया। इसके बाद वह यह जानकारी तय जगहों पर छोड़ देता था, जहां से ISI एजेंट उसे उठाते थे।
सम्बंधित ख़बरें
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
पत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
यह भी पढ़ें: ‘ईरान को अपने परमाणु हथियार देंगे…’, अमेरिका-ईरान के बाद अब रूस की एंट्री, कल पुतिन से मिलेंगे ईरानी विदेश मंत्री
दुबई से जुड़ा कनेक्शन, ड्रग तस्कर ने मिलवाया था ISI से
इस पूरे जासूसी नेटवर्क को ऑपरेट करने में दुबई में बैठा एक कुख्यात ड्रग तस्कर अर्जन भी शामिल था। उसी ने गुरप्रीत को ISI एजेंटों से संपर्क करवाया था। इसके बदले में गुरप्रीत को मोटी रकम मिलती थी, जो अलग-अलग विदेशी खातों के जरिए भेजी जाती थी ताकि उसे ट्रेस न किया जा सके। पुलिस ने लोपोके थाना, अमृतसर में आरोपियों के खिलाफ सरकारी गोपनीयता कानून और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आगे की जांच में और भी नाम सामने आने की संभावना है।
Army jawan isi spy arrested punjab amritsar gurpreet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














