- Hindi News »
- Punjab »
- Aap Party Everything Is Not Well Congress Attack On Anmol Gagan Resignation
AAP विधायक अनमोल मान के इस्तीफे पर कांग्रेस का हमला, बोली- पार्टी में कुछ तो गलत
AAP की विधायक अनमोल गगन मान ने अपना पद छोड़ते हुए राजनीति से संन्यास लेने की बात कही है। अब इस मामले में कांग्रेस की तरफ से हमला कर कहा गया कि आम आदमी पार्टी में सबकुछ सही नहीं चल रहा है।
- Written By: सौरभ शर्मा

अनमोल गगन मान व कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग
AAP MLA resigns: खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए विधायक पद छोड़ दिया है। उन्होंने शनिवार को राजनीति से भी संन्यास का ऐलान किया। इस इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस हमलावर हो गई है। पार्टी ने यह भी दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है।
लुधियाना से सांसद और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “पंजाब में आप पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक विधायक को पार्टी से निलंबित कर दिया गया। एक महीने से भी कम समय में एक और विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और राजनीति छोड़ने की बात तक कह दी। हालांकि, यह आप का अंदरूनी मामला है, लेकिन जब आग भड़कती है तो उसकी लपटें दूर-दूर तक फैलती हैं।”
All is not well in the @AAPPunjab. One MLA was suspended from the party and within less than a month another MLA has resigned from the party even saying to have quit politics.
While it, indeed, is the AAP’s internal and in house matter. But when the fire breaks out, flames do… — Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) July 19, 2025
अनमोल गगन मान ने विधायक पद से इस्तीफा
इससे पहले, शनिवार को अनमोल गगन मान ने आप पार्टी से खरड विधायक पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से स्पीकर को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।”
सम्बंधित ख़बरें
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
शराब घोटाला केस से क्यों अलग हुई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा? केजरीवाल को अवमानना नोटिस थमाकर छोड़ा केस
सत्य की जीत हुई…शराब घोटाला केस से जस्टिस स्वर्णकांता के अलग होने पर बोले अरविंद केजरीवाल
जस्टिस स्वर्ण कांता दिल्ली शराब घोटाला केस से हुईं अलग, अरविंद केजरीवाल पर नए केस खुद सुनेंगी
केजरीवाल से मुलाकात के चौथे दिन विधायक का इस्तीफा
अहम यह है कि 15 जुलाई को उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, “राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। समाज के उत्थान का उनका सपना हमें हमेशा साहस और प्रेरणा से भर देता है।” इस मुलाकात के चौथे दिन अनमोल गगन मान ने विधायक पद से इस्तीफा दिया है।
यह भी पढ़ें: चंदन हत्याकांड से हड़बड़ाई पटना पुलिस, 4 थानों पर एक्शन; दरोगा-सिपाही सब सस्पेंड
सिंगर से राजनेता बनीं अनमोल गगन मान 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में खरड़ से विधायक चुनी गईं। उन्हें भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट में शामिल किया और पर्यटन और संस्कृति और श्रम जैसे प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि, कुछ समय बाद अनमोल गगन मान को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया था।
(ऐजेंसी इनपुट के साथ)
Aap party everything is not well congress attack on anmol gagan resignation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMविजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














