उपचुनाव का महासंग्राम: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर आज मतदान, जानिए हर सीट का समीकरण
Assembly By Polls Voting: बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर सीटों पर आज वोटिंग शुरू हो रही है। इन विधानसभा उपचुनाव के नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।
- Written By: प्रिया जैस
उपचुनाव 2026 (AI Generated Image)
Assembly By Election 2026 Voting Today: देश के तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 30 जुलाई यानी आज मतदान होगा। जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें बिहार की बांकीपुर सीट, मध्य प्रदेश की दतिया सीट और गुजरात के मांजलपुर सीट शामिल है। तीनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव के नतीजे तीन अगस्त को आएंगे।
मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर है, वहीं बांकीपुर सीट पर भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को टिकट दिया है, तो वहीं जनसुराज के प्रशांत किशोर भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देंगे। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस सीट पर रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। मांजलपुर सीट की बात करें तो भाजपा ने सतीश पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है, कांग्रेस ने भीखाभाई रबारी को टिकट दिया है।
क्यों हो रहे है उपचुनाव?
बिहार में यह सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी। मध्य प्रदेश में धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित किए जाने के कारण और गुजरात में भाजपा विधायक योगेशभाई नरनदास पटेल के निधन के कारण सीट खाली हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
दतिया उपचुनाव में धांधली की आशंका; जीतू पटवारी ने समर्थकों संग रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा ज्ञापन
दतिया उपचुनाव: चुनावी दंगल आखिरी दौर में, प्रचार के आखिरी पालो में दोनों दलों ने झोंकी ताकत
प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी और पेंशन, बिहार के इस नेता ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO
चुनाव आयोग ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा।
सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान
दतिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए गुरुवार को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन में बुधवार को प्रातः पांच बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज से 291 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री का वितरण किया गया।
दतिया विधानसभा में वोटर्स का गणित
दतिया विधानसभा के 291 मतदाता केंद्रों पर कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाता, जिसमें 1 लाख 16 हजार 116 पुरूष, 1 लाख 4 हजार 284 महिला एवं अन्य 10 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
#WATCH | Datia, Madhya Pradesh: Mock polling is currently underway at a designated polling station in Datia ahead of the upcoming assembly by-election. (Visuals from Polling Station) pic.twitter.com/mD5uyuttaT — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 30, 2026
दतिया में 291 मतदान केंद्रों में 185 ग्रामीण मतदान केंद्र एवं 106 शहरी मतदान केंद्र शामिल हैं, जिनमें 233 क्रिटिकल एवं 28 बल्नरेबल मतदान केंद्र शामिल हैं। संपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटकर 36 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।
बांकीपुर में 3 लाख से ज्यादा मतदाता
बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव मैदान में कुल 25 प्रत्याशी हैं, जिनके भाग्य का फैसला 3 लाख 79 हजार 616 मतदाता करेंगे। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और बिहार पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।
#WATCH | Patna: A mock poll is conducted at designated polling station for the upcoming by-election of the Bakipur Assembly Constituency. (Visuals from Patna Women’s College) pic.twitter.com/gMebY7vspi — ANI (@ANI) July 30, 2026
मांजलपुर सीट पर भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
मांजलपुर सीट की बात करें तो यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। भाजपा ने इस सीट से सतीश पटेल को उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं कांग्रेस ने गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री भीखाभाई रबारी को चुनाव मैदान में उतारा है। यहां मतदाताओं की संख्या 2 लाख 60 हजार से अधिक है।
यह भी पढ़ें – अपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
साल 2022 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा के योगेश पटेल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने 1 लाख 20 हजार से अधिक वोट हासिल किया था। अब जीत या हार का फैसला तीन अगस्त को होगा। तीनों सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने पूरा दम खम लगा दिया है।
सुरक्षा बलों की किया गया तैनात
प्रशासन के अनुसार, मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 14 कंपनियां लगाई गई हैं। इनमें 9 प्लाटून स्वायड, 18 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 6 वीडियो सर्विलांस टीम, 3 वीडियो व्यूइंग टीम और 42 सेक्टर पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।
