प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी और पेंशन, बिहार के इस नेता ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO
NEET Paper Leak Protest: नीट पेपर लीक आंदोलन में शामिल छात्रों को लेकर तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर आंदोलनकारी छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन दी जाएगी।
- Written By: अक्षय साहू
तेजस्वी यादव ने प्रदर्शनकारी छात्रों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tejashwi Yadav on Student Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों के आंदोलन के बाद नीट पेपर लीक मामले में अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र को दे दिया है, और सरकार ने उनकी प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री भी नियुक्त कर दिया है। लेकिन इस मामले को लेकर राजनीति रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। हाल ही में राजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर आंदोलन करने वाले छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन मिलेगा।
नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए एक बड़ा आंदोलन किया था। दिल्ली के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। बिहार में भी पटना समेत अन्य जिलों में छात्रों ने सरकार के खिलाफ धरना दिया था। जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे।
आंदोलनकारी छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन
तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा जेपी आंदोलन और उससे जुड़े लोगों को मिल रही पेंशन का जिक्र करते हुए कहा कि संविधान प्रदत्त शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया कार्रवाई, लाठीचार्ज या कथित दमन का सामना करने वाले, घायल हुए, जिन पर एफआईआर दर्ज हुई या जिन्हें जेल जाना पड़ा, हमारी सरकार बनने पर ऐसे सभी छात्र-युवाओं को सरकारी नौकरी और पेंशन दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
इस्तीफे के बाद पहली बार ओडिसा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ ने किया शानदार स्वागत- VIDEO
उद्धव गुट ने पेपर लीक कानून में की फांसी के सजा के प्रवधान की मांग, आनंद दुबे ने सरकार को घेरा
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
अकोला में जारी है जश्न का दौर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अकोला में कांग्रेस का विजय मार्च
हालिया छात्र आंदोलन में भाजपाई दमन, पुलिसिया अत्याचार और लाठीचार्ज से पीड़ित ऐसे छात्र एवं युवा जो संविधान प्रदत्त शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान चोटिल हुए, जिनपर FIR दर्ज हुआ अथवा जो जेल गए है, उन सभी योद्धाओं के लिए हमारी सरकार बनने पर सरकारी… pic.twitter.com/Ju0wTu5wsd — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 28, 2026
तेजस्वी यादव ने आगे कहा, निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, भ्रष्टाचार के खात्मे और नौकरी-रोजगार के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों के साथ हम हर कदम और हर दम खड़े रहेंगे। तेजस्वी ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर वो ऐसे छात्रों के न्याय दिलाएंगे।
यह भी पढ़ें- बिहार सरकार का बड़ा फैसला! छात्र आंदोलन के सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार छात्रों की होगी रिहाई
सरकार को झुकना पड़ता है
इधर, बिहार सरकार ने आदेश जारी किया है कि 26 जुलाई की शाम 6 बजे तक प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार होकर जेल गए लोगों को रिहा किया जाएगा और उनके खिलाफ आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जब जनता सड़क पर उतरती है तो सरकार को झुकना पड़ता है। सीवान में प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर एके-47 से हुई फायरिंग की घटना पर तेजस्वी यादव ने न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
