- Hindi News »
- Bihar »
- Tej Pratap Top 5 Controversies Family Party Problems
‘दो मिनट अकेले में’ से लेकर जगदानंद से जंग तक…तेज प्रताप यादव के पांच बड़े कांड, जिससे मुश्किल में आया परिवार और पार्टी
यह पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप यादव की वजह से लालू परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी वह अपनी हरकतों से कई बार परिवार को मुश्किल में डाल चुके हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
पटना: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अनुष्का यादव नाम की लड़की से अपनी 12 साल पुरानी दोस्ती का जिक्र किया और एक तस्वीर भी शेयर की।
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई। विवाद बढ़ने पर तेज प्रताप ने सफाई दी कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था और उन्होंने यह पोस्ट नहीं की। रविवार को उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया। साथ ही परिवार में उनकी कोई भूमिका नहीं रहेगी।
जाहिर है इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। तेज प्रताप पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते थे, इसलिए लालू यादव को ये कड़े फैसले लेने पड़े। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप यादव की वजह से लालू परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी वह अपनी हरकतों से कई बार परिवार और पार्टी को मुश्किल में डाल चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नीतीश की लिस्ट से निशांत कुमार का नाम गायब, JDU की नई कार्यकारिणी में क्यों नहीं मिली जगह; यह है बड़ी वजह
Bihar: शादी में बजा भोजपुरी गाना तो चले पत्थर, तेजस्वी-चिराग के जिक्र पर मचा बवाल, आधे दर्जन से ज्यादा घायल
नवभारत निशानेबाज: BJP का विस्तार हुआ विराट, लोकतंत्र में ले आए सम्राट
Nitish Kumar: नीतीश कुमार का ‘दिल्ली प्लान’ तैयार, क्या बदलने वाला है देश का सियासी समीकरण? जानें सबकुछ
पहला और सबसे बड़ा विवाद
तेज प्रताप यादव का पहला और सबसे बड़ा विवाद उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय से जुड़ा है। साल 2018 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय तेज प्रताप का विवाह हुआ। लेकिन कुछ ही महीने बाद नवंबर 2018 में उन्होंने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। यह मामला अभी भी कोर्ट में लंबित है।
तलाक का मामला कोर्ट में होने के बावजूद तेज प्रताप ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने 12 साल पुराने प्यार की कहानी सार्वजनिक की। इस खुलासे के बाद कई लोगों ने सवाल उठाया कि अगर वे पहले से रिलेशनशिप में थे तो ऐश्वर्या से शादी करके उनकी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई?
जगदानंद सिंह से तनातनी
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी और पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह के साथ तेज प्रताप यादव की तनातनी लंबे समय तक सुर्खियों में रही। साल 2021 में तेज प्रताप ने आरजेडी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर मोर्चा खोल दिया था। दोनों नेताओं के बीच टकराव इतना बढ़ गया कि मामला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया और आखिरकार खुद लालू प्रसाद यादव को हस्तक्षेप करना पड़ा।
तेज प्रताप यादव के साथ आकाश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब जगदानंद सिंह ने तेज प्रताप यादव के समर्थक आकाश यादव को पार्टी की स्टूडेंट विंग छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर गगन यादव को यह जिम्मेदारी सौंप दी। गगन को तेजस्वी का करीबी माना जाता है, जिसके चलते तेजप्रताप नाराज थे। दिलचस्प बात यह है कि पिछले दिनों तेजप्रताप के फेसबुक पोस्ट में जिस लड़की की तस्वीर वायरल हुई, वह आकाश यादव की बहन अनुष्का बताई जा रही है।
होली पर हुड़दंग-‘पलटू चाचा कहां हैं?’
इस साल होली के दिन तेज प्रताप यादव का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे पटना की सड़कों पर बिना हेलमेट के स्कूटी चलाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान वे बिहार के सीएम नीतीश कुमार के आवास के बाहर पहुंचे और हूटिंग करते हुए कहा, ‘पलटू चाचा कहां हैं?’ इस व्यवहार के लिए तेज प्रताप की काफी आलोचना हुई थी। ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए उनके खिलाफ चालान भी काटा गया था।
#WATCH | Bihar’s former health minister & RJD leader Tej Pratap Yadav took a scooty ride earlier today from outside of the CM’s residence in Patna while celebrating #Holi pic.twitter.com/WIysHInGCn — ANI (@ANI) March 15, 2025
सिपाही से करवाया जबरिया डांस
साल 2025 में होली के दिन तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो एक सिपाही से मजाक-मजाक में कहते नजर आए थे कि ‘ओ सिपाही नाचो वरना सस्पेंड हो जाओगे।’ यह वीडियो वायरल होने के बाद तेज प्रताप खूब लताड़े गए। लोगों का कहना था कि सत्ता में न होने के बावजूद उनमें पद का अहंकार और घमंड साफ दिखाई देता है। हालांकि, इसी वीडियो में तेज प्रताप ‘बुरा न मानो होली है’ कहते भी सुने गए थे, जिससे उन्होंने इसे होली की मस्ती बताने की कोशिश की थी।
‘मेरे इशारे पर नाचो, नहीं तो सस्पेंड हो जाओगे’ – आरजेडी के तेज प्रताप यादव ने बिहार के एक पुलिसकर्मी से पटना में अपने घर पर नाचने को कहा यह तब है जब वे बिहार में विपक्ष में हैं। कल्पना कीजिए कि लालू के समय में जंगल राज कैसा होता था या जब वे सत्ता में होंगे pic.twitter.com/79ewAwkqxK — कल्पना श्रीवास्तव 🇮🇳 (@Lawyer_Kalpana) March 15, 2025
विजय सिन्हा को दो मिनट वाली धमकी
विधानसभा के अंदर भी तेजप्रताप यादव के तेवर कई बार चर्चा में रहे हैं। उन्हें अक्सर गुस्से और धमकी भरे अंदाज में देखा जाता है। एक बार तेजस्वी यादव से किसी मुद्दे पर तीखी बहस हो गई थी, तब तेजप्रताप इतने गुस्से में आ गए थे कि ऐसा लगा जैसे अभी मारपीट करेंगे।
तेजप्रताप को पार्टी से निकालने पर सियासत तेज, ऐश्वर्या का नाम लेकर JDU ने लालू पर कसा तंज
साल 2022 में तेजप्रताप ने विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा से ‘दो मिनट अकेले में’ मिलने की बात कहकर ‘निजी मामला’ का हवाला दिया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। इससे पहले भी 2018 में वह पार्टी कार्यकर्ता से बदसलूकी करने को लेकर विवादों में आ गए थे। उनका आक्रामक तेवर बार-बार सुर्खियों में रहा है।
Tej pratap top 5 controversies family party problems
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर मनपा में गूंजा ‘स्वास्थ्य रक्षक’ का मुद्दा, सफाई कर्मियों के 5 लाख बीमा में देरी पर हंगामा
Apr 23, 2026 | 10:35 AMBaramati By-Election: मतदान के बाद भावुक हुए अजित पवार के भाई श्रीनिवास पवार, कहा- दादा की कमी खलेगी
Apr 23, 2026 | 10:34 AMChatGPT बना खतरा या सिर्फ टूल? AI ने कराई गोलीबारी की तैयारी
Apr 23, 2026 | 10:33 AMIndia Foreign Policy Failure: यह विफल विदेश नीति का लक्षण है, जहाजों की जब्ती पर रोहित पवार का बड़ा हमला
Apr 23, 2026 | 10:29 AMNitesh Rane का बड़ा फैसला: वसई में फिशरीज ट्रेनिंग सेंटर, रो-रो सेवा का भी प्रस्ताव
Apr 23, 2026 | 10:29 AMपिता की कमी और आंखों में आंसू: राहुरी उपचुनाव में अक्षय कर्डिले ने किया मतदान; भावुक होकर पिता को किया याद
Apr 23, 2026 | 10:26 AMDhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा जारी, 35वें दिन भी ‘भूत बंगला’ को दी कड़ी टक्कर
Apr 23, 2026 | 10:25 AMवीडियो गैलरी

‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़? ‘राजा शिवाजी’ ट्रेलर में ‘वाघ नख’ वाले इस सीन को देख मचा बवाल
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM














