- Hindi News »
- Politics »
- Tamil Nadu Politics Heated Up Due To Ilangovan Statement Nayanar Nagendran To Bring Modi Magic
नियम तोड़कर बना दिया अध्यक्ष… इलंगोवन के बयान से गरमाई तमिलनाडु की राजनीति; क्या नयनार नागेन्द्रन ला पाएंगे ‘मोदी मैजिक’?
Tamil Nadu Politics: DMK नेता इलंगोवन ने बीजेपी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि तमिलनाडु में DMK की जड़ें गहरी हैं और कोई भी ताकत पार्टी को यहां से हटाने में सफल नहीं हो सकती।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

डीएमके, इलंगोवन, फोटो - सोशल मीडिया
चेन्नई : तमिलनाडु की राजनीति में इस समय एक नई हलचल मची हुई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नयनार नागेन्द्रन को राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया है, और इसी फैसले ने डेमोक्रेटिक पार्टी (DMK) के वरिष्ठ नेता टीकेएस इलंगोवन को चौंका दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पार्टी ने अपने ही नियमों को नजरअंदाज कर दिया?
इलंगोवन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये कैसे हुआ। बीजेपी ने खुद एक सर्कुलर निकाला था कि पार्टी का अध्यक्ष वही बन सकता है जो कम से कम 10 साल से पार्टी का सदस्य हो। फिर अचानक नयनार नागेन्द्रन को अध्यक्ष बना दिया गया। शायद वो विधायक हैं, चुनाव जीते हैं, इसलिए पार्टी को लगा होगा कि उनमें नेतृत्व की क्षमता है।”
क्या अमित शाह के हालिया दौरे के बाद एनडीए तमिलनाडु में पहले से अधिक मजबूत
नयनार नागेन्द्रन की नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भी अपनी सहमति जताई है। अन्नामलाई ने न केवल इस फैसले का स्वागत किया, बल्कि यह भी कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हालिया दौरे के बाद एनडीए तमिलनाडु में पहले से अधिक मजबूत और सक्रिय हो गया है। उनका कहना है कि 2026 के विधानसभा चुनावों में DMK को सत्ता से बाहर कर एनडीए को लाना ही अब लक्ष्य है।
सम्बंधित ख़बरें
कब है Tamil New Year पुथांडु 2026? यहां जानिए सही तारीख और इसका महत्व
जांच आयोग बनाकर भ्रष्टाचारियों से वसूलेंगे बंगाल की पाई-पाई, अमित शाह की ममता सरकार को खुली चेतावनी- VIDEO
20 सालों तक विपक्ष में बैठ जाएंगे, लेकिन… हुमायूं कबीर के वायरल वीडियो पर मचा घमासान, अमित शाह ने किया पलटवार
बंगाल चुनाव: बीजेपी की फंडिंग पर टिका था हुमायूं कबीर-AIMIM का गठबंधन! किसपर भड़क उठे अखिलेश यादव?
अन्नामलाई ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सम्माननीय केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी किशन रेड्डी, पार्टी महासचिव तरुण चुग, राज्यसभा सांसद मुरुगन और समर्पित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नयनार नागेन्द्रन को राज्य अध्यक्ष चुना गया। उनका अनुभव और समर्पण पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।”
DMK नेता ने BJP के दावों को किया खारिज
उधर DMK नेता इलंगोवन ने बीजेपी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि तमिलनाडु में DMK की जड़ें गहरी हैं और कोई भी ताकत पार्टी को यहां से हटाने में सफल नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, “हमने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन कोई हमें तमिलनाडु से उखाड़ नहीं पाया। इस बार भी चुनाव में DMK सरकार बनी रहेगी।”
देश की राजनीतिक खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आपको बता दें कि DMK की स्थापना 1949 में सीएन अन्नादुरै ने की थी और तब से लेकर अब तक एम. करुणानिधि से लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन तक, इस पार्टी ने राज्य में गहरी पकड़ बनाए रखी है। अब जब नयनार नागेन्द्रन को नई जिम्मेदारी दी गई है, तो सवाल यह है कि क्या बीजेपी तमिलनाडु की राजनीतिक जमीन पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाएगी या फिर DMK अपनी सत्ता को और भी मजबूत बनाएगी? 2026 का चुनाव तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा मोड़ साबित होने वाला है।
Tamil nadu politics heated up due to ilangovan statement nayanar nagendran to bring modi magic
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की पहली जीत, DC को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका यादगार शतक
Apr 11, 2026 | 11:31 PMParshuram Jayanti: परशुराम जयंती पर करें ये 7 उपाय, प्रभु परशुराम की कृपा से होगी आत्मबल, साहस में वृद्धि
Apr 11, 2026 | 11:19 PMExclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PMMesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Apr 11, 2026 | 10:20 PMJehanabad Hostel Murder Case: कैंटीन गार्ड ने ही मासूम से की थी दरिंदगी, फिर कर दिया हत्या; पुलिस का खुलासा
Apr 11, 2026 | 10:14 PMCSK vs DC: कोहली-रोहित के खास क्लब में शामिल हुए संजू, T20 में यह कमाल करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय
Apr 11, 2026 | 10:10 PM2027 में किसी नए दल से गठबंधन नहीं, ‘इंडिया ब्लॉक’ ही करेगा BJP का मुकाबला; अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
Apr 11, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














