बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिन पूरे, एनडीए नेताओं ने विकास और सुशासन के कार्यों को सराहा
Bihar Government: सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। नेताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में विकास कार्यों की सराहना की है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
सम्राट चौधरी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Bihar Samrat Choudhary Government 100 Days: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर भाजपा और एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं ने सरकार को बधाई देते हुए इसे विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध सरकार बताया। नेताओं ने दावा किया कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कानून-व्यवस्था, सूचना प्रौद्योगिकी और सहकारिता जैसे क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी है तथा आने वाले समय में बिहार को और अधिक समृद्ध एवं विकसित बनाने की दिशा में काम जारी रहेगा।
भाजपा नेता राजू तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास जारी रखेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार सेवा, संकल्प और समर्पण के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं, मंत्री निशांत कुमार और भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने भी सरकार के शुरुआती 100 दिनों को बिहार के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए विकास की गति बनाए रखने का भरोसा जताया।
जनता के हित मे काम कर रही सरकार
भाजपा नेता राजू तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे बिहारवासियों, गोविंदगंज क्षेत्र और पार्टी की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई दी जाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
अविलंब बिहार आइए…तेज प्रताप की अभिजीत दीपके से बड़ी अपील, बिहार की जनता की आवाज बनने का किया आग्रह
Bharat Tiwari Encounter: सम्राट चौधरी के निर्देश पर क्यों नापे गए SDM संजीत कुमार! जांच आयोग की पूरी अपडेट
छात्रों के लिए जान भी दे दूंगा! पुलिस हिरासत में तेज प्रताप यादव, पटना में पथराव, भारी बवाल के बाद एक्शन-VIDEO
NEET पेपर लीक के विरोध में आज बिहार बंद, समस्तीपुर-सीवान में चक्का जाम, पटना में हाई अलर्ट, देखें VIDEO
एनडीए नेताओं ने दी बधाई
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विकास की जो नींव रखी गई थी, उसी आधार पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नए उत्साह और ऊर्जा के साथ विकास की नई इमारत खड़ी करने का काम शुरू किया है।
कानून-व्यवस्था में सुधार की बात
ग्रामीण विकास, सहकारिता, स्वास्थ्य, संस्कृति, सूचना प्रौद्योगिकी, सामान्य प्रशासन तथा कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सरकार ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। जनता के आशीर्वाद से सरकार विभिन्न विभागों में प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है।
मंत्री निशांत कुमार ने दी बधाई
बिहार सरकार में मंत्री निशांत कुमार ने भी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूरे एनडीए परिवार को बधाई दी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी क्षेत्रों में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। सरकार का लक्ष्य बिहार को समृद्ध और विकसित राज्य बनाना है और इसी दिशा में आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Bharat Tiwari Encounter: सम्राट चौधरी के निर्देश पर क्यों नापे गए SDM संजीत कुमार! जांच आयोग की पूरी अपडेट
सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे
भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्रियों और सभी विधायकों को 100 दिन पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में ‘होलिस्टिक डेवलपमेंट’, यानी समग्र विकास देखने को मिल रहा है। सरकार के शुरुआती 100 दिन बिहार के लिए एक स्वर्णिम अवसर के रूप में सामने आए हैं और विकास की नई दिशा तय कर रहे हैं।
