Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छात्रों के लिए जान भी दे दूंगा! पुलिस हिरासत में तेज प्रताप यादव, पटना में पथराव, भारी बवाल के बाद एक्शन-VIDEO

Stone pelting in Patna: आज बिहार बंद के ऐलान के बीच पटना में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। नीट पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन में तेज प्रताप यादव को हिरासत में ले लिया गया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 25, 2026 | 01:53 PM

पटना में बवाल (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Patna Tej Pratap Yadav Detained: बिहार में आज बंद के ऐलान के बीच पटना में भारी बवाल हो गया। नीट पेपर लीक मामले के विरोध में पटना में छात्र सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा किया। इस बीच पथराव की घटना में कई लोग घायल हुए। NEET पेपर लीक मामले को लेकर वामपंथी पार्टियों की ओर से बुलाए गए बंद का समर्थन करने के लिए जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पटना के राम गुलाम चौक पहुंचे।

तेज प्रताक के शामिल होते ही प्रदर्शन और बढ़ने लगा, जिसके बाद तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्होंने कहा, “मैं छात्रों और युवाओं के साथ खड़ा हूं। अपने युवाओं के हक के लिए मैं जान देने को भी तैयार हूं।”

#WATCH | Patna, Bihar: JJD Chief Tej Pratap Yadav detained by police during a student protest over the NEET issue. He says, “I stand with students and youth… I am ready to die for them.” pic.twitter.com/5Xc8zb45jB — ANI (@ANI) July 25, 2026

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ छात्रों का महामोर्चा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

NEET पेपर लीक पर CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत के बाद भी नहीं बनी बात

NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO

धर्मेंद्र प्रधान को दिया जाएगा दूसरा मंत्रालय! राहुल गांधी ने लगाए आरोप, बोले- नरेंद्र मोदी भारत का बीता कल

NEET पेपर लीक मामले और राज्य में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर आज राज्यव्यापी बंद के आह्वान के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। विरोध-प्रदर्शन के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि, “हमने सीमित बल का इस्तेमाल करके भीड़ को तितर-बितर कर दिया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे आगे पूछताछ की जाएगी। अब हम दूसरी जगहों पर जाकर उन्हें भी खाली करवाएंगे।”

#WATCH | Aurangabad, Bihar: Stone pelting during students’ protest over NEET paper leak issue. Injuries reported. More details awaited. pic.twitter.com/pAdLuM4bhU — ANI (@ANI) July 25, 2026

औरंगाबाद में कई छात्र घायल

बिहार के औरंगाबाद में भी NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी की घटना हुई। झड़प के दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है। भीड़ को हटाने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

#WATCH | Aurangabad, Bihar: Latest Visuals from Aurangabad, where a stone-pelting incident happened during a students’ protest over the NEET paper leak issue. Several injuries have been reported during the clashes. Security forces have been rushed to the location to disperse the… pic.twitter.com/1LMkMxpRr8 — ANI (@ANI) July 25, 2026

यह भी पढ़ें – धर्मेंद्र प्रधान को दिया जाएगा दूसरा मंत्रालय! राहुल गांधी ने लगाए आरोप, बोले- नरेंद्र मोदी भारत का बीता कल

पुलिस गाड़ियों में तोड़फोड़

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई और उन्हें पलट दिया गया। पुलिस की कार्रवाई को लेकर आज राज्यव्यापी बंद के आह्वान के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं और दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन का समर्थन कर रहे है।

#WATCH | Bihar: Police vehicles vandalised and toppled during protest in Patna. A clash erupted between the police and protestors after the call for a statewide shutdown today over the NEET paper leak issue and Police action during student protests in the state. They are also… pic.twitter.com/cnwhMJVWa4 — ANI (@ANI) July 25, 2026

पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क

पटना के अलावा, शनिवार को समस्तीपुर, छपरा, सीवान और जहानाबाद में भी विरोध प्रदर्शन हुए। ‘बिहार बंद’ को सफल बनाने के लिए भाकपा, माले सहित कई वामपंथी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हालांकि, बंद को देखते हुए राज्यभर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा है। विभिन्न हिस्सों में पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई और लगातार गश्ती अभियान चलाया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Patna neet paper leak protest tej pratap yadav detained video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 01:37 PM

Topics:  

  • NEET Paper Leak
  • Patna
  • Patna News
  • Tej Pratap Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.