Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET पेपर लीक के विरोध में आज बिहार बंद, समस्तीपुर-सीवान में चक्का जाम, पटना में हाई अलर्ट, देखें VIDEO

NEET Protest Bihar Bandh Today: नीट पेपर लीक मामले में पुलिस की बर्बरता के विरोध और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आज बिहार है। बिहार के कई जिलों से प्रदर्शन के वीडियो सामने आ रहे है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 25, 2026 | 11:12 AM

बिहार में प्रदर्शन (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Bihar Dharmendra Pradhan Student Protest: बिहार के सीवान में NEET पेपर लीक ममले में छात्रों पर लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार बंद के दौरान JP चौक पर एआईएसए, आरवायए और CPI(ML) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर है। बिहार से विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे है।

वामपंथी दलों की छात्र इकाइयों की ओर से बुलाए गए ‘बिहार बंद’ का शनिवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में असर दिखाई दिया। समस्तीपुर और सीवान में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं। इस दौरान, जुलूस निकाला गया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। हालांकि, पटना से लेकर जहानाबाद तक पुलिस ने ‘बिहार बंद’ के मद्देनजर विशेष इंतजाम किए हैं।

सड़कों पर उतरे लोग

आइसा से जुड़े एक कार्यकर्ता ने कहा, “सरकार ने छात्रों को लाठी से कुचलने का प्रयास किया है। इसके विरोध में समस्तीपुर और बिहार के अन्य जिलों में चक्का जाम किया जा रहा है। हमारी सभी से अपील है कि वे बिहार बंद को अपना समर्थन दें और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आवाज बुलंद करें।”

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर के संविधान चौक पर जेन-जी का सैलाब: शिक्षा मंत्री के साथ अब प्रधानमंत्री के इस्तीफे की भी गूंजी मांग!

Salman Khan Reply: सलमान खान ने दिया ट्रोलिंग का मुंहतोड़ जवाब, फैंस को भाया भाईजान का दबंग अंदाज

NEET पेपर लीक मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नागपुर और संभाजीनगर में गठित होंगी विशेष अदालतें

‘सरकार लौटा सकती है मेरी बेटी?’ NEET Protest में नागपुर सुसाइड विक्टिम की मां का कलेजा चीरने वाला सवाल

Siwan, Bihar: AISA, RYA, and CPI(ML) workers staged a protest at JP Chowk during the Bihar bandh over the NEET paper leak, the lathi-charge on students, and the demand for Union Education Minister Dharmendra Pradhan’s resignation, while police remained on high alert to maintain… pic.twitter.com/lG8fywXv7M — IANS (@ians_india) July 25, 2026

सड़कों पर जलाए गए टायर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर समस्तीपुर में शनिवार सुबह आइसा और आरवाईए के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर रास्तों को जाम किया। रास्तों पर टायर जलाते हुए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

#WATCH | Bihar: Youth, under the aegis of AISA (All India Students’ Association), block Samastipur-Patna main road as part of the call for statewide shutdown today over NEET paper leak issue and Police action during student protest in the state. They are also demanding the… pic.twitter.com/rshoGZT5Mq — ANI (@ANI) July 25, 2026

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाए

आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि जिस तरह छात्रों का दमन और उन पर मुकदमे हुए हैं, इसके विरोध में आज ‘बिहार बंद’ है। हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा कराया जाए और छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म किया जाए।

Patna, Bihar: Security has been tightened around Gandhi Maidan ahead of the Bihar bandh, with additional police personnel deployed and authorities on alert to handle any untoward situation. pic.twitter.com/vMmCHpMblS — IANS (@ians_india) July 25, 2026

पैरामिलिट्री-फोर्सेस और पुलिस बल तैनात

सीवान में भी वामपंथी दलों, विशेषकर ‘माले’ कार्यकर्ताओं ने बंद का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया। शहर के विभिन्न इलाकों में जुलूस निकाला गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। खुद सीवान के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने मोर्चा संभाला और पुलिस बल के साथ लगातार शहर का जायजा लेते रहे।

यह भी पढ़ें – अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड; CJP प्रवक्ता सौरव दास का बड़ा खुलासा, भगदड़ और हिंसा भड़काने की हो रही साजिश!

शनिवार को ‘बिहार बंद’ को लेकर पटना में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास बड़े पैमाने पर पैरामिलिट्री-फोर्सेस और पुलिस की तैनाती की गई। इसके अलावा, जहानाबाद में भी प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए। बड़ी संख्या में सड़कों पर पुलिसबल की तैनाती देखी गई। डीएम आवास और रेलवे पटरी समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में पुलिसकर्मियों ने मार्च किया।

Bihar bandh neet paper leak protests road blocks in samastipur siwan heavy security

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 11:11 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Dharmendra Pradhan
  • NEET Paper Leak

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.