- Hindi News »
- Politics »
- Raj And Uddhav Thackeray Sharad And Ajit Pawar Coming Together Speculations
निकाय चुनाव से पहले रिश्तों में उलझी महाराष्ट्र की सियासत, राज-उद्धव में नहीं बनी बात, चाचा-भतीजे में भी बढ़ी दूरी
महाराष्ट्र में लगभग तीन वर्षों से लंबित निकाय चुनाव अक्टूबर में होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस बीच राज्य की राजनीतिक पार्टियों के गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।
- Written By: आकाश मसने

(कॉन्सेप्ट फोटो)
मुंबई: राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे तथा शरद पवार व अजित पवार के फिर से साथ आने की अटकलों के कारण पिछले लगभग दो महीनों से महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। लोग राज्य की राजनीति में फिर से उथल-पुथल मचने की उम्मीदें लगा रहे हैं। लेकिन असमंजस में पड़े राज की उदासीनता और राज्य की राजनीति में उप मुख्यमंत्री अजित की एनसीपी की अच्छी स्थिति के अब इनके एक होने की अटकलों पर विराम लगता नजर आ रहा है।
महाराष्ट्र में लगभग तीन वर्षों से लंबित निकाय चुनाव अक्टूबर में होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव को हरी झंडी दिखा दी है। इस पृष्ठभूमि में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) व राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) तथा उप मुख्यमंत्री अजित पवार और शरद पवार की एनीसीपी के गठबंधन विलय की अटकलें बीते दो महीनों से चल रही हैं।
इन अटकलों को राज ठाकरे और शरद पवार के बयानों के बाद हवा मिलनी शुरू हुई। विधानसभा चुनाव 2024 में उद्धव ठाकरे गुट, मनसे और शरद पवार गुट का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) ने किसी तरह इज्जत और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) ने अपना अस्तित्व बचाने भर की सीटें जीत भी ली थी लेकिन मनसे के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े होने लगे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अजित पवार प्लेन हादसा: रोहित पवार ने CM फडणवीस को सौंपे ‘सीक्रेट’ सबूत, FIR और जांच को लेकर किए बड़े खुलासे
शरद पवार नहीं बालासाहेब थारोट जाएंगे राज्यसभा! कांग्रेस-उद्धव ठाकरे में हुई गुप्त डील, MVA में सियासी बवाल
‘एक अनार सौ बीमार’, ठाकरे-कांग्रेस या पवार? राज्यसभा के लिए सबके अपने-अपने उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट
अजित पवार विमान हादसा: विधान परिषद सभापति ने सरकार को दिए तथ्य पेश करने के निर्देश; CBI जांच और FIR की मांग
अपने घर में अपने ही बेटे को चुनाव नहीं जिता पाने का अपमान राज को सहना पड़ा है। निकट भविष्य में होने वाले निकाय खासकर मुंबई मनपा के चुनाव में खासकर राज और उद्धव का सियासी भविष्य टिका है। ऐसी पृष्ठभूमि में राज ने महेश मांजरेकर के यू-ट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में उद्धव के साथ भविष्य में समझौते के संकेत दिए थे। दूसरी तरफ शरद पवार ने अजित के साथ समझौते के संकेत दिए थे।
राज ने लिया यू टर्न
राज-उद्धव और एनसीपी के दोनों गुटों के गठबंधन की अटकलों को लोगों ने गंभीरता के लिया क्योंकि राज ने कहा था कि महाराष्ट्र, मराठी जनता के मुद्दों के समक्ष हमारे बीच के विवाद और झगड़े बहुत ही तुच्छ हैं। महाराष्ट्र उससे बहुत बड़ा है। इस पर उद्धव ने सकारात्मक प्रतिसाद दिया था।
राज ठाकरे ने अपने नेताओं को विरोधी बयानबाजी नहीं करने की हिदायत दी थी तो वहीं आदित्य ठाकरे व संजय राउत गठबंधन के लिए राज से कई बार चर्चा की अपील कर चुके हैं। लेकिन राज ने हाल ही में दिए गए एक अन्य साक्षात्कार के दौरान ये कहकर यू टर्न ले लिया कि उनके बयान का गलत अर्थ लगाया गया था। माना जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता व मंत्री उदय सामंत से मुलाकात के बाद राज ने अपना मन बदल लिया है।
एनसीपी ने अटकलों को किया खारिज
इसी तरह अजित पवार की एनसीपी के सांसद व महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने दोनों गुटों के विलय की अटकलों की हवा निकाल दी। पार्टी के नरीमन पॉइंट स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में तटकरे ने कहा कि हमारे पास विलय का कोई प्रस्ताव नहीं है, न ही ऐसी कोई बात चल रही है। आज की तारीख में हमारे स्तर पर इस विषय पर कोई चर्चा ही नहीं है। फिर इस पर टिप्पणी करने का क्या मतलब?
लाडकी बहिन योजना में हुआ गड़बड़झाला, 2 हजार से ज्यादा सरकारी लाडली बहनों से होगी वसूली
सुनील तटकरे ने कहा कि एनसीपी को विलय के संदर्भ में कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है और न ही हम कुछ ऐसा सोच रहे हैं। हम एनडीए का हिस्सा हैं और आगे भी रहेंगे, जो लोग इस विचारधारा के साथ चलना चाहते हैं, उनका पार्टी में स्वागत है। इसलिए विलय का कोई सवाल ही नहीं उठता।
Raj and uddhav thackeray sharad and ajit pawar coming together speculations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खगोलीय घटना: कल एक ही रेखा में दिखेंगे 6 ग्रह, सूर्यास्त के आधे घंटे बाद देख सकेंगे नजारा
Feb 27, 2026 | 04:45 PMअजित पवार प्लेन हादसा: रोहित पवार ने CM फडणवीस को सौंपे ‘सीक्रेट’ सबूत, FIR और जांच को लेकर किए बड़े खुलासे
Feb 27, 2026 | 04:34 PMसिंदी रेलवे में चला बुलडोजर: 30 साल पुराना अतिक्रमण जमींदोज, वन विभाग की 3 हेक्टेयर भूमि से हटाए 82 मकान
Feb 27, 2026 | 04:34 PMIND W vs AUS W: जॉर्जिया वॉल के शतक से जीता ऑस्ट्रेलिया, भारत को 5 विकेट से हराकर वनडे सीरीज किया अपने नाम
Feb 27, 2026 | 04:30 PMनज़रदोष से कैसे पाएं छुटकारा? होली के दिन कर लें ये उपाय, मिलेगी मुक्ति
Feb 27, 2026 | 04:29 PMमहाराष्ट्र में अवैध वाहनों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 1 मार्च से चलेगा अभियान, मंत्री सरनाईक ने RTO को दिए निर्देश
Feb 27, 2026 | 04:19 PMझूठा गवाह बनाकर फंसाने की साजिश? राउज एवेन्यू कोर्ट ने लगाई लताड़…तो CBI ने तैयार कर लिया नया ‘प्लान’
Feb 27, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM













