Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मैं खीरा-ककड़ी हूं क्या? संसद में प्रदर्शन पर FIR से गरमाई सियासत, पप्पू यादव बोले- दिल्ली आ रहा हूं

Pappu Yadav on Sanatan: पप्पू यादव ने सनातन और भगवा पर बड़ा बयान देते हुए राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए की जांच की मांग की। वाराणसी में राहुल गांधी समेत कई नेताओं पर एफआईआर भी दर्ज हुई।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Aug 02, 2026 | 07:35 PM

पप्पू यादव (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pappu Yadav FIR Varanasi On Bhagwa: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सनातन, भगवा और राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर बड़ा बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी है। पूर्णिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उन्हें भी गेरुआ वस्त्र पहनने का उतना ही अधिकार है जितना किसी और सनातनी को। इसके बाद पप्पू यादव ने कहा कि हम खीरा और ककड़ी नहीं हैं कि कोई मुझे कतर देगा और मारने की सुपारी देगा। उन्होंने आगे सवाल उठाया कि क्या वह सनातनी नहीं हैं और क्या भगवा पहनना किसी एक विचारधारा की जागीर है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने राम मंदिर के नाम पर चंदे में गड़बड़ी की है, जबकि वह स्वयं सनातन की रक्षा के लिए गेरुआ धारण कर रहे हैं।

उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों चंपत राय और अन्य के खिलाफ जांच और गिरफ्तारी की मांग करते हुए कथित 305 करोड़ रुपये के हिसाब की न्यायिक जांच कराने की मांग भी रखी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सनातन की रक्षा के लिए सौ बार भी मरना पड़े तो वह तैयार हैं। पप्पू यादव ने चैलेंज देते हुए कहा कि आज शाम 5:00 बजे दिल्ली पहुंचेंगे जिनको भी कुछ करना है आ जाए। दूसरी ओर संसद परिसर में राम मंदिर चंदा मामले को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव, अवधेश प्रसाद और अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद यह विवाद और अधिक राजनीतिक रूप ले चुका है।

‘क्या मैं सनातनी नहीं हूं?’ पप्पू यादव का बड़ा बयान

पूर्णिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें भी गेरुआ वस्त्र पहनने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भगवा पहनकर राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी करते हैं, जबकि वह सनातन की रक्षा के लिए गेरुआ धारण कर रहे हैं। उन्होंने अपने ऊपर हो रहे राजनीतिक हमलों का भी जवाब देते हुए कहा कि उन्हें किसी की धमकियों से डर नहीं लगता।

सम्बंधित ख़बरें

सारे चंदा चोर BJP में… राम मंदिर चढ़ावे पर कांग्रेस नेता का बड़ा खुलासा, बोले- शिलापूजन से शुरू हुई चोरी

सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक मचा बवाल! चाकू लेकर हमला करने पहुंचा युवक, देखें VIDEO

Future Warfare Course: भविष्य के युद्धों की तैयारी तेज, 3 अगस्त से शुरू होगा त्रि-सेवा युद्ध पाठ्यक्रम

उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, जीतू पटवारी बोले- दतिया से बदलेगी मध्य प्रदेश की राजनीति

राम मंदिर ट्रस्ट पर लगाए गंभीर आरोप

पप्पू यादव ने राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, विशेष रूप से चंपत राय का नाम लेते हुए कथित 305 करोड़ रुपये के हिसाब की मांग की। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के किसी मौजूदा या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराई जानी चाहिए। उनका दावा है कि पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सार्वजनिक किया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

दिल्ली पहुंचने का दिया खुला चैलेंज

अपने बयान के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि वह आज शाम 5 बजे दिल्ली जा रहे हैं और जिन्हें भी कुछ करना है, वे सामने आ जाएं। उन्होंने कहा कि उन्हें डराने या दबाने की कोशिश सफल नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यदि एफआईआर से नहीं डरते, तो वह भी किसी कानूनी कार्रवाई से घबराने वाले नहीं हैं।

‘सनातन की रक्षा के लिए सौ बार मरने को तैयार’

पप्पू यादव ने कहा कि सनातन की रक्षा उनके लिए सर्वोपरि है और यदि इसके लिए सौ बार भी जान देनी पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि बच्चों के भविष्य और अधिकारों पर कोई संकट आया तो देश में महाभारत से भी बड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

#WATCH | Purnia, Bihar | On Varanasi police filing FIR against Rahul Gandhi, Pappu Yadav, and Awadhesh Prasad, Independent MP Pappu Yadav says, “Do I not have the right to wear saffron?… Rahul Gandhi was never afraid of an FIR; Priyanka Gandhi was never afraid; so how could… pic.twitter.com/Ms98pmCHYS — ANI (@ANI) August 2, 2026

वाराणसी में राहुल गांधी समेत कई नेताओं पर एफआईआर

संसद परिसर में राम मंदिर चंदा मामले को लेकर किए गए एक नाट्य प्रदर्शन के बाद वाराणसी के कोतवाली थाने में राहुल गांधी, पप्पू यादव, अवधेश प्रसाद और अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और यह जानबूझकर किया गया कृत्य था

संतों और सामाजिक संगठनों ने दर्ज कराई शिकायत

पातालपुरी मठ के प्रमुख जगद्गुरु बालक दास सहित कई संतों ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं सूर्य मैथिल ने भी आरोप लगाया कि संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन के दौरान भगवा और धार्मिक प्रतीकों का अपमान हुआ तथा इस कार्यक्रम को विपक्षी नेताओं का समर्थन प्राप्त था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- भगवा पर सियासत से बवाल: पप्पू यादव के विरोध में बजरंग दल का ‘सदबुद्धि यज्ञ’, बोले- सनातन का अपमान नहीं सहेंगे

बयान से बढ़ी राजनीतिक और धार्मिक बहस

पप्पू यादव के बयान और उसके बाद दर्ज एफआईआर ने पूरे मामले को राजनीतिक और धार्मिक बहस का विषय बना दिया है। एक ओर विपक्ष इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सवाल उठाने का अधिकार बता रहा है, वहीं दूसरी ओर संत समाज और कई संगठन इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला मानकर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब इस विवाद पर राजनीतिक दलों और जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

Pappu yadav sanatan ram mandir trust allegation varanasi fir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 07:35 PM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • Bihar
  • Bihar Politics
  • BJP
  • Delhi
  • Pappu Yadav
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.