संसद में साधु बनकर की चोरी...राम मंदिर पर ड्रामा करना पप्पू यादव को पड़ा भारी, दिल्ली से लखनऊ तक FIR दर्ज!

FIR Against Pappu Yadav: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में संसद में भगवा पहनकर नाटक करना पप्पू यादव को भारी पड़ा। सनातन का अपमान करने के आरोप में दिल्ली और लखनऊ समेत कई जगहों पर FIR दर्ज।
pappu yadav parliament
पप्पू यादव (Image- Social Media)
Updated on

FIR Against Pappu Yadav over Parliament Protest: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर संसद परिसर में विरोध करते हुए भगवा कपड़ा पहनकर चोरी का ड्रामा करना पप्पू यादव को भारी पड़ गया है। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ कई जगहों पर केस दर्ज किया गया है। दिल्ली, लखनऊ समेत कई जगहों पर उनके खिलाफ सनातन का अपमान और हिंदुओं की भावना आहत करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। वहीं कई जगहों पर उनके खिलाफ प्रदर्शन भी हुआ है।

बता दें कि 31 जुलाई को पप्पू यादव ने साधु का रूप धरकर संसद परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी से जुड़ा नुक्कड़ नाटक किया था। इस ड्रामा का राहुल गांधी, डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद और INDIA गठबंधन के अन्य सांसदों ने भी समर्थन किया था। नाटक के समय पप्पू यादव ने भगवान राम लला विराजमान की तस्वीर भी अपने पैरों के नीचे रखी थी।

दिल्ली में FIR दर्ज

बता दें कि सांसद पप्पू यादव के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। वहीं कई जगहों पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने में सूर्य मैथिल ने सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

सूर्य मैथिल मामला दर्ज करवाने के बाद कहा, इससे सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ मैंने जहांगीरपुरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मैं गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, DCP नॉर्थ, DCP नॉर्थ वेस्ट, ACP जहांगीरपुरी और SHO जहांगीरपुरी से मांग करता हूं कि उन सभी लोगों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई हो।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 31 जुलाई को विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर के लिए मिले चंदे में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की। इसके लिए एक नुक्कड़ नाटक किया गया था। नाटक के दौरान पप्पू यादव ने भगवा कपड़ा पहनकर साधु का रूप धार किया था। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई विपक्षी सांसदों ने दान पेटी में पैसे भी डाले। इस दौरान पप्पू यादव पैसे अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com