प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्र संवाद; डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने कराया पंजीकरण, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज के KP ग्राउंड में आयोजित 'छात्र संवाद' कार्यक्रम में छात्रों से मुलाकात कर पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
Rahul Gandhi to Interact with Students in Prayagraj on August 8 Under Chhatra Samvad
राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Rahul Gandhi In Prayagraj: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में आयोजित होने वाले 'छात्र संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस की ओर से इस कार्यक्रम को 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसमें पेपर लीक, शिक्षा में कथित घोटालों, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर छात्रों से सीधा संवाद किया जाएगा।

डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने कराया पंजीकरण

कांग्रेस का दावा है कि इस कार्यक्रम में पूर्वांचल के कई जिलों से बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे। पार्टी के अनुसार छात्र संवाद में भाग लेने के लिए अब तक डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है। इसे प्रदेश स्तर पर युवाओं के सबसे बड़े संवाद कार्यक्रमों में से एक बताया जा रहा है।

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय प्रयागराज पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वे आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और संगठन की टीम के साथ बैठक भी करेंगे।

राजस्थान के कोटा से हुई अभियान की शुरुआत

बता दें कि कांग्रेस ने इस अभियान की शुरुआत राजस्थान के कोटा से की थी। पहला चरण 17 जून को कोटा इसके बाद 17 जुलाई को देहरादून में दूसरे चरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अब तीसरे चरण के लिए प्रयागराज को चुना गया है। छात्र संवाद अभियान का समापन 9 अगस्त को दिल्ली में छात्र रैली के साथ किया जाएगा। हालांकि इसके लिए अभी तक प्रशासनिक अनुमति नही मिली है।

छात्रों की समस्याओं को सुनेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस संगठन की स्थानीय और प्रदेश स्तरीय टीमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार जुटी हुई हैं। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं को सुनेंगे और शिक्षा व्यवस्था, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा रोजगार के मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों के बीच व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com