Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांकीपुर उपचुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप! BJP ने RO को लिखा पत्र, EPIC ID की सख्त जांच की मांग

Bankipur Bypoll Fake Voting Allegation: बिहार उपचुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग की कोशिशों का आरोप लगाते हुए, BJP ने बांकीपुर में रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखकर EPIC ID के सख्त वेरिफिकेशन की मांग की है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 30, 2026 | 08:26 AM

बांकीपुर उपचुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bihar Bankipur Assembly By Election: बिहार में आज बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहे है। सुबह सात बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वोटिंग की शुरुआत में ही भारतीय जनता पार्टी ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगा दिया है। भाजपा का कहना है कि जन सुराज के कार्यकर्ता फर्जी वोट डलवा रहे है। भाजपा ने आरओ ऑफिसर को पत्र लिखकर सख्त जांच की मांग की है।

भारतीय जनता पार्टी के बिहार के राज्य महासचिव नितिन अभिषेक ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटरों के वेरिफिकेशन (EPIC ID और नाम का मिलान) को सख्ती से लागू करने के लिए बांकीपुर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर (DCLR) को पत्र लिखा है।

भाजपा ने चुनाव आयोग से की मांग

राज्य महासचिव नितिन अभिषेक ने पत्र में लिखा, “हमारे ध्यान में आया है कि जन सुराज पार्टी से जुड़े प्रतिनिधि और कार्यकर्ता फर्जी वोट डालकर मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी हरकतें लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों को कमजोर करती हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता के खिलाफ हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

उपचुनाव का महासंग्राम: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर आज मतदान, जानिए हर सीट का समीकरण

राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO

CJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा

संत रविदास की जन्मस्थली से भाजपा का नया मिशन, योगी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

Patna, Bihar | Nitin Abhishek, State General Secretary, BJP Bihar writes to Returning Officer, DCLR, Bankipur Vidhan Sabha requesting strict verification of voters (EPIC ID & Name Matching) in Bankipur Assembly
Bypoll.
"It has come to our notice that representatives and workers… pic.twitter.com/RAq96hTYDK — ANI (@ANI) July 30, 2026

भाजपा राज्य महासचिव ने आगे लिखा, “चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने और मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित रखने के लिए, हम चुनाव आयोग और मतदान अधिकारियों से सख्ती से वेरिफिकेशन नियमों को लागू करने का पुरजोर अनुरोध करते हैं। खास तौर पर, हर वोटर के लिए अपना असली इलेक्टोरल फोटो आइडेंटिटी कार्ड (EPIC ID) दिखाना और वोट डालने से पहले आधिकारिक वोटर लिस्ट से अपनी पहचान का बारीकी से मिलान करवाना अनिवार्य किया जाना चाहिए।”

वोटर्स की अपेक्षाएं

बांकीपुर में वोट डालने आए वोटर नवनीत कुमार ने अपनी अपेक्षाएं बताते हुए कहा, “मुद्दे वही हैं सुरक्षा, कारोबार के लिए साफ-सुथरा माहौल, साफ-सफाई और आम नागरिक सुविधाएं। हम चाहते हैं कि पटना में ये बुनियादी सुविधाएं और मानक बने रहें।”

Patna, Bihar: Voter Navneet Kumar says, “The issues remain the same- safety, security, a clean environment for business, sanitation, and overall civic facilities. We want these basic amenities and standards to be maintained in Patna” pic.twitter.com/0s5emeAYXK — IANS (@ians_india) July 30, 2026

यह भी पढ़ें – उपचुनाव का महासंग्राम: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर आज मतदान, जानिए हर सीट का समीकरण

बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव

बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव मैदान में कुल 25 प्रत्याशी हैं, जिनके भाग्य का फैसला 3 लाख 79 हजार 616 मतदाता करेंगे। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और बिहार पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।

Bankipur bypoll bjp demands strict epic id verification over fake voting allegations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 08:26 AM

Topics:  

  • Bihar
  • BJP
  • Election Commission
  • Jan Suraaj Party

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.