-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Jairam Ramesh Tweet And Accused Bjp Of Being Anti Dalit
जयराम रमेश का हमला: दलित नेता के दर्शन के बाद क्यों कराया गया मंदिर का शुद्धिकरण, माफी मांगे भाजपा
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है। राजस्थान के अलवर में कांग्रेस दलित नेता टीकाराम जूली के मंदिर दर्शन के बाद भाजपा नेता ज्ञानदेव अहूजा ने मंदिर का शुद्धिकरण किया था।

जयराम रमेश ने किया ट्वीट
नई दिल्ली: राजस्थान में दलित कांगेस नेता टीकाराम जूली ने अलवर के एक मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दर्शन-पूजन किया था। इसके सत्तारूढ़ भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने वहां दर्शन से पहले मंदिर का शुद्धिकरण किया। इस मामले में अब तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भाजपा नेतृत्व से माफी मांगने की अपील की है। उन्होंने इस घटना को भाजपा और आरएसएस की दलित विरोधी मानसिकता का खुला प्रदर्शन करार दिया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है। सभी धर्म और जातियों को एक साथ लेकर आगे बढ़ने की बात करती है लेकिन उसका असली चेहरा कुछ और है। वह दलित विरोधी है उनके राजस्थान के नेता ज्ञानदेव आहूजा के कृत्य से स्पष्ट होता है।
जयराम रमेश ने एक्स पर किया ये ट्वीट
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया है, “भाजपा और आरएसएस की विचारधारा की जड़ें ही दलित-विरोध, भेदभाव और एक संकीर्ण मानसिकता में गहरे धंसी हुई हैं। नागपुर में इसी सोच की ट्रेनिंग दी जाती है, जहाँ समरसता का ढोंग होता है, उनका यह ढोंग बार बार उजागर होता रहता है। टीका राम जूली जी राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और दलित समुदाय के सम्मानित नेता हैं। रामनवमी के दिन उनके मंदिर जाने पर भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा द्वारा राम जी के मंदिर का गंगाजल से शुद्धिकरण करना, भाजपा-आरएसएस की गहरे पैठी दलित-विरोधी मानसिकता का खुला प्रदर्शन है।”
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, कांग्रेस महासचिव ने शहराध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
पूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
भाजपा और आरएसएस की विचारधारा की जड़ें ही दलित-विरोध, भेदभाव, और एक संकीर्ण मानसिकता में गहरी धंसी है। नागपुर में इसी सोच की ट्रेनिंग दी जाती है, जहाँ समरसता का ढोंग होता है, उनका यह ढोंग बार बार उजागर होता रहता है। टीका राम जुली जी राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और… — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) April 8, 2025
जयराम रमेश ने बताया- राम के आदर्शों का अपमान
रमेश ने दावा किया कि यह आचरण प्रभु श्रीराम के मूल आदर्शों का घोर अपमान है। कांग्रेस नेता ने कहा, ऐसी मानसिकता के खिलाफ बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने जीवन भर संघर्ष किया। संविधान के माध्यम से उन्होंने एक ऐसा भारत रचना चाहा जहां जातिगत भेदभाव के लिए कोई स्थान न हो। लेकिन आज भाजपा-आरएसएस की ओर से उसी संविधान की आत्मा को रौंदा जा रहा है।
राजनीति की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ज्ञानदेव आहूजा को आड़े हाथ लिया
उन्होंने दावा किया कि प्रश्न यह है कि ज्ञानदेव आहूजा जैसे नेताओं को ऐसी घिनौनी सोच और कुत्सित आचरण की ताक़त कहां से मिलती है? इसका उत्तर सीधा है, यह ताकत उन्हें उस विचारधारा से मिलती है, जिसकी परंपरा ही बहिष्कार और भेदभाव से उपजी है। इस परंपरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आते हैं और ज्ञानदेव आहूजा भी। रमेश ने कहा कि यह कोई अपवाद नहीं, यही इनकी पहचान है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इस शर्मनाक घटना के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
Jairam ramesh tweet and accused bjp of being anti dalit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMMP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
Jul 08, 2026 | 10:55 PM30 रुपये के लिए यात्री से भिड़ा रेलवे टिकट क्लर्क, गाली-गलौज का वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड
Jul 08, 2026 | 10:51 PMजबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
Jul 08, 2026 | 10:47 PMAgra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PMपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर भारत अलर्ट, ट्रंप की ईरान को धमकी से दुनिया भर में हड़कंप!
Jul 08, 2026 | 10:43 PMजबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
Jul 08, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM














