-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Politics »
- Eknath Khadse Allegation Minister Girish Mahajan Had Relations With A Female Ias
‘मंत्री गिरीश महाजन का महिला आईएएस से संबंध, अमित शाह के पास है कॉल रिकॉर्ड’, एकनाथ खडसे का सनसनीखेज आराेप
- Written By: आकाश मसने
एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के विधायक एकनाथ खडसे ने मंत्री गिरीश महाजन पर एक महिला आईएएस अधिकारी से संबंध होने का सनसनीखेज आरोप लगाकर सभी को सकते में डाल दिया है।

एकनाथ खडसे, अमित शाह व गिरीश महाराज (डिजाइन फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संकट मोचक कहे जाने वाले मंत्री गिरीश महाजन इस बार खुद बड़े संकट में फंस गए हैं। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के विधायक एकनाथ खडसे ने महाजन के खिलाफ बड़ा बम फोड़ा है। खडसे ने महाजन के एक महिला आईएएस अधिकारी से संबंध होने का सनसनीखेज आरोप लगाकर सभी को सकते में डाल दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को महाजन की सीडीआर भी मिल गई है, ऐसा दावा करते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया है कि मैं जल्द ही शाह से मिलकर इस बारे में सवाल पूछूंगा।
जलगांव में मंत्री गिरीश महाजन एवं खडसे के बीच की सियासी प्रतिद्वंद्विता किसी से छिपी नहीं है। खडसे और महाजन एक दूसरे पर वार करने का एक भी मौका छोड़ते नहीं है। इस बार खडसे ने बड़ा धमाका करते हुए महाजन को मुश्किलों में डाल दिया है।
खडसे ने एक पत्रकार द्वारा वायरल किए गए एक क्लिप को जरिया बनाते हुए दावा किया है कि गिरीश महाजन का एक महिला आईएएस अधिकारी के साथ संबंध था। उन्होंने आगे कहा कि मैं उस महिला को भी जानता हूं, लेकिन उसके नाम का खुलासा करना उचित नहीं होगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
शाह ने लगाई थी फटकार
शरद पवार गुट के नेता एकनाथ खडसे ने कहा है कि अमित शाह ने मंत्रिमंडल विस्तार के संदर्भ में बुलाई गई बैठक के समय महाजन को फोन किया था और महिला आईएएस से उनके संबंधों के बारे में सवाल पूछा था। तब अपने बचाव में महाजन ने कहा था कि काम के सिलसिले में कई अधिकारियों से बात करनी पड़ती है। लेकिन शाह ने यह कह कर उनकी बोलती बंद कर दी थी कि हमारे पास आपकी कॉल डिटेल्स हैं।
उन्होंने कहा कि रात 1 बजे के बाद भी आपको कॉल आए हैं। प्रतिदिन सैकड़ों कॉल आ रहे हैं। सीडीआर सच बता रहा है। तब शाह ने महाजन से साफ शब्दों में पूछा था कि उस महिला के साथ आपका क्या संबंध है? खडसे ने कहा, मेरी अमित शाह के साथ बैठकें होती हैं। मैं उनसे मिलूंगा और इस पर चर्चा करूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यदि महाजन के पिछले दस वर्षों के रिकॉर्ड जांचे तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
महाजन ने दिया मुंहतोड़ जवाब
खडसे के आरोपों पर जोरदार पलटवार करते हुए मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि यदि मैं उनके बारे में मुंह खोलूंगा तो लोग उन्हें जूते मारेंगे। वह नंबर एक चोर हैं। कमर के नीचे वार करने के अलावा वह कुछ और नहीं कर सकते हैं। महाराष्ट्र जानता है कि उनकी हालत कितनी खराब है। इसलिए मैं इतना नीचे नहीं गिर सकता। मैं बोलूंगा तो उनका बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।
राजनीति की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
उनके लिए सब कुछ खत्म हो गया है। उनकी दुकान बंद हो गई है, इसलिए वे बेवजह की बकवास करते हैं। महाराष्ट्र जानता है कि मैं क्या हूं। उनके पास एक सबूत हो तो दिखा दें। मैं सक्रिय राजनीति से बाहर निकल जाऊंगा। मेरा सब्र का इम्तिहान न लें।
Eknath khadse allegation minister girish mahajan had relations with a female ias
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













