- Hindi News »
- Politics »
- Chirag Paswan Political Move New Kingmaker Bihar Assembly Elections
सियासत-ए-बिहार: चिराग पासवान बनेंगे बिहार के नए नीतीश कुमार? बड़ा ‘खेला’ करने वाले हैं पीएम ‘मोदी के हनुमान’
क्रिकेट हो या सियासत टाईमिंग दोनों ही जगह महत्वपूर्ण होती है। बिहार की राजनीति में चिराग पासवान की सक्रियता ऐसे समय में बढ़ी है, जब CM नीतीश कुमार के राजनीतिक विरोधी मानते हैं कि बिहार में उनका समय खत्म होने वाला है...
- Written By: अभिषेक सिंह

चिराग पासवान (डिजाइन फोटो)
पटना: पिछले कुछ दिनों में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान कई बार विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। माना जा रहा है कि वह राज्य की राजनीति में नए नीतीश कुमार बनने की राह पर अग्रसर हैं। भाजपा नेतृत्व चिराग की रणनीति और कदमों पर नजर रख रहा है।
चिराग कई बार कह चुके हैं कि वह बिहार की राजनीति में वापसी करना चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि वह आरक्षित सीट की बजाय सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि एनडीए के सीट बंटवारे में पासवान को जो भी सीट मिलेगी, वह वहां से चुनाव लड़ सकते हैं।
चिराग के लिए परफेक्ट टाईमिंग!
क्रिकेट हो या सियासत टाईमिंग दोनों ही जगह महत्वपूर्ण होती है। बिहार की राजनीति में चिराग पासवान की सक्रियता ऐसे समय में बढ़ी है, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक विरोधी मानते हैं कि बिहार में उनका समय खत्म होने वाला है। उम्र के लिहाज से भी नीतीश कुमार को बिहार की सियासत में लंबी रेस का घोड़ा नहीं माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
चिराग का मानना है कि वह राज्य की राजनीति में प्रमुख राजनीतिक दलों को एकजुट करने वाला चेहरा बन सकते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी को 6.47% वोट मिले थे और उसने 5 सीटें जीती थीं। जिसके बाद वह आत्मविश्वास से लबरेज नज़र आ रहे हैं।
जनाधार बढ़ाना चाहतें है चिराग
बिहार भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कहते हैं, ” बिहार में पासवान समुदाय चिराग के साथ है, लेकिन वह खुद को सिर्फ पासवान समुदाय के नेता तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि वे जनाधार बढ़ाना चाहते हैं। वह अपने साथ महिलाओं और युवाओं को जोड़ने के लिए ‘जुगाड़’ में जुटे हुए हैं।”
बीजेपी की गलती का उठा रहे फायदा!
वहीं, भाजपा नेतृत्व का एक वर्ग मानता है कि पार्टी बिहार में अपने नेताओं को तैयार नहीं कर पाई है और इसी का फायदा चिराग पासवान उठा रहे हैं। एक नेता का कहना है कि अगर भाजपा नेतृत्व ने इस मामले में स्टैंड लिया होता तो यह स्थिति पैदा नहीं होती।
एक अन्य भाजपा नेता ने कहा, “चिराग का सामान्य सीट से चुनाव लड़ना इस बात का संकेत है कि वे बिहार की राजनीति में अगले नीतीश कुमार बनना चाहते हैं। नीतीश ने दो दशक तक स्पष्ट बहुमत के बिना भी बिहार की राजनीति पर राज किया है और उन्हें 20% से अधिक वोट मिले हैं। भाजपा इन दिनों नेता नहीं, कार्यकर्ता तैयार करती है।”
नीतीश को लेकर क्या फैसला लेगी BJP?
मौजूदा राजनीतिक हालात में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि नीतीश कुमार को चेहरा बनाए रखने के अलावा उनके पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं। राष्ट्रीय राजनीति में खुद को मजबूत बनाए रखने के लिए भाजपा के लिए बिहार काफी अहम है। भाजपा जाति जनगणना की घोषणा को बिहार में अपनी स्थिति मजबूत करने के तौर पर देख रही है।
बताना होगा कि जाति जनगणना कांग्रेस और विपक्षी दलों का मुख्य मुद्दा रहा है। जदयू और लोजपा (रामविलास) जाति जनगणना के पक्ष में थे। अगर पार्टी का यह कदम सफल रहा तो उन्हे पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ेगा।
Chirag paswan political move new kingmaker bihar assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













