Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में NDA की सीट शेयरिंग फाइनल! ‘बड़े भाई’ की लड़ाई में JDU विनर, जानिए किसे मिलीं कितनी सीटें?

Bihar Seat Sharing: नीतीश कुमार की जेडीयू इस बार 102 सीटों पर, तो भारतीय जनता पार्टी 101 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। इसके साथ ही चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को 20 सीटें दी गई हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 28, 2025 | 03:52 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Assembly Elections: बिहार में एनडीए विपक्ष से दो कदम आगे चल रहा है। एक तरफ अभी विपक्षी पार्टियों का महागठबंधन मतदाता अधिकार यात्रा में जुटा हुआ है वहीं दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने सीट बंटवारे का फार्मूला फाइनल कर लिया है। कहा जा रहा है कि दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक के बाद गठबंधन दलों ने सीटों के विभाजन पर अंतिम सहमति बना ली है।

नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे से पहले राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के संकटमोचक कहे जाने वाले नेता और केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी बिहार पहुंचे थे। यहां उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ बैठक की थी। इस बैठक में जेडीयू संजय झा भी मौजूद थे।

NDA में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा?

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नीतीश कुमार की जेडीयू इस बार 102 सीटों पर, तो भारतीय जनता पार्टी 101 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। इसके साथ ही चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को 20 सीटें दी गई हैं। वहीं, जीतन राम मांझी की ‘हम’ और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को 10-10 सीटें मिली हैं।

किस सीट पर लड़ेगी कौन सी पार्टी?

हालांकि, एनडीए की तरफ से अभी किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन माना यह जा रहा है कि एनडीए जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों के बंटवारे का औपचारिक ऐलान करने वाला है। कौन सी सीट किस दल के खाते में जाएगी और फाइनल लिस्ट पर अभी विचार-विमार्श चल रहा है।

इन ख़बरों के बीच बताया तो यह भी जा रहा है कि जेडीयू और भाजपा के बीच 1-2 सीटों का अंतर संभव है। करीब दो महीने पहले ही ये खबरें आई थीं कि इस बार भी बीजेपी, जेडीयू से कम सीटों पर चुनाव लड़ेगी और ताजा जानकारियां इसी बात की पुष्टि कर रही हैं।

2020 में किसे मिली थीं कितनी सीटें?

2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा और 74 सीटें जीतीं, जबकि जेडीयू ने 115 सीटों पर चुनाव लड़कर 43 जीत दर्ज की। 2020 चुनाव में एलजेपी (आर) एनडीए का हिस्सा नहीं थी। तब चिराग पासवान सीट बंटवारे से असहमत होकर ही अलग चुनाव लड़ा था।

छोटे दलों को NDA ने दिया महत्व

एनडीए इस बार छोटे दलों को भी मजबूती से साथ रखना चाहता है। यही वजह है कि एलजेपी (रामविलास) को 20 सीटें, जबकि ‘हम’ और आरएलएम को 10-10 सीटें दी जा रही हैं। पिछली बार मांझी की पार्टी को सिर्फ 7 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार उनकी ताकत को देखते हुए उन्हें ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: NDA में सीट बंटवारे पर संग्राम…किसे मिलेंगी कितनी सीटें, अधूरा रह जाएगा चिराग का अरमान!

2020 चुनाव को देखते हुए NDA इस बार संतुलित फार्मूला लेकर चल रहा है। भाजपा और जेडीयू भले ही कम सीटों पर लड़ें, लेकिन छोटे दलों को मजबूत करके गठबंधन को एकजुट बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। जिससे किसी भी तरह की नाराजगी का सामना न करना पड़े।

अब भी खींचतान में उलझा है विपक्ष!

जहां एनडीए में सीट बंटवारे की तस्वीर लगभग साफ है, वहीं विपक्षी महागठबंधन में अभी तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है। आरजेडी, कांग्रेस और वामदलों के बीच अभी बातचीत जारी है। सूत्रों के मानें तो महागठबंधन के कई दल आपसी खींचतान में उलझे हुए हैं। इससे विपक्षी खेमे में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Bihar nda seat sharing final jdu bjp ham rlm ljp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2025 | 03:52 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • Narendra Modi
  • NDA
  • Nitish Kumar

सम्बंधित ख़बरें

1

राहुल गांधी की यात्रा पर आतंकी खतरा, बिहार में हाई अलर्ट…आतंकवादियों की फोटो जारी

2

मोदी, पुतिन और जिनपिंग की तिकड़ी! अमेरिका की धड़कनें बढ़ीं; चीन से तय होगा दुनियां का भविष्य

3

नवभारत विशेष: भारत में आर्थिक सुधारों की बढ़ी संभावना, अब अन्य देशों से बढ़ाना होगा व्यापार

4

‘वोटर अधिकार यात्रा’ के मंच से पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, भाजपा ने बोला हमला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.