-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Politics »
- After Taking Oath As Cm Rekha Gupta Take Account Of Every Rupee From Previous Government Kejriwal In Tension
CM बनते ही रेखा गुप्ता की पहली प्लानिंग : पिछली सरकार से लेंगी एक-एक रुपये का हिसाब, टेंशन में केजरीवाल!
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
पिछली भ्रष्ट सरकार को जनता के एक-एक रुपए का हिसाब देने वाली बात सुनकर केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नोताओं की मुश्किले बढ़ने वाली है। क्योंकि, पहले से ही केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हुए हैं।

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता और पूर्व सीएम केजरीवाल
नई दिल्ली : रेखा गुप्ता आज यानी 20 फरवरी को दिल्ली की 9वीं सीएम के तौर पर शपथ लें लीं हैं। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रामलीला मैदान में हुआ है। रेखा गुप्ता की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। साथ ही कहा, ‘पिछली भ्रष्ट सरकार को जनता के एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा।’
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत की। इस दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि मझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं पीएम नरेंद्र मोदी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताती हूं जिन्होंने मुझ जैसी साधारण परिवार से आने वाली बेटी पर भरोसा जताया। मैं अपनी पूरी क्षमता, ताकत और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाऊंगी।
रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है और दूसरी प्राथमिकता यह है कि हमारे सभी 48 विधायक टीम मोदी के रूप में काम करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री बनूंगी। हमने जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और… सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
आप और केजरीवाल के लिए बढ़ी मुसिबत
अरविंद केजरीवाल, फोटो – सोशल मीडिया
पिछली भ्रष्ट सरकार को जनता के एक-एक रुपए का हिसाब देने वाली बात सुनकर केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नोताओं की मुश्किले बढ़ने वाली है। क्योंकि, पहले से ही केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हुए हैं। और केजरीवाल सहित आप के कई नेताओं को जेल में रहना पड़ा है। ऐसे में अब पिछली सरकार के कामों की जांच की खबर सुनकर आप नेताओं की टेंशन बढ़ने लगी है।
पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को सबसे पहले पूरा किया जाएगा
इतना ही नहीं रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि चमत्कार होता है। बहनों के जीवन में एक नया अध्याय होता है। आज अगर रेखा राज्य की मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर सकती हैं, तो मुझे लगता है कि हर बहन के लिए रास्ते हैं। दिल्ली से किए गए वादों को पूरा करना हमारी प्राथमिकता होगी। जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, उसे एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा।
रेखा गुप्ता से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
आपको बता दें कि रेखा गुप्ता और उनके नए कैबिनेट मंत्री आज रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से ठीक पहले रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिए एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) कमांडो, दिल्ली पुलिस के जवान और आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान तैनात हैं।
After taking oath as cm rekha gupta take account of every rupee from previous government kejriwal in tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इससे समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होता- सिख समाज को हेलमेट से मिली कानूनी छूट पर नागपुर हाई कोर्ट की मुहर
Jul 02, 2026 | 07:33 AMMP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल समेत कई शहरों में बरसेंगे बादल
Jul 02, 2026 | 07:23 AMमुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
Jul 02, 2026 | 07:23 AMखाकी पर दाग: चार्जशीट की कॉपी के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल; गणेशपेठ बस स्टैंड पर ACB का जाल
Jul 02, 2026 | 07:22 AMमुंबई: चेंबूर स्कूल बस हादसे के बाद BMC का बड़ा एक्शन! तीन अधिकारी निलंबित, 8 दिन में जांच रिपोर्ट
Jul 02, 2026 | 07:21 AMAstrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
Jul 02, 2026 | 07:15 AMयूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
Jul 02, 2026 | 07:03 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














