क्रिसमस है खुशियों का त्यौहार, सांता लाएं आपके लिए उपहार… इन खास संदेशों से अपनों को करें विश
Merry Christmas 2025 Wishes: क्रिसमस के मौके पर अपने लोगों के बीच खुशी बांटने का महत्व होता है। इस त्योहार के मौके पर आप अपने करीबी दोस्तों को क्रिसमस डे के शुभ संदेश दे सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
देशभर में क्रिसमस का त्योहार हर साल की तरह आज यानि 25 दिसंबर को मनाया जा रहा है। यह दिन ईसा मसीह के जन्म का प्रतीक है और प्रेम, आनंद व उदारता का संदेश देता है। इस दिन को ईसाई धर्म के लोगों के अलावा दुनियाभर के लोग मनाते है। क्रिसमस के मौके पर अपने लोगों के बीच खुशी बांटने का महत्व होता है। इस त्योहार के मौके पर आप अपने करीबी दोस्तों को क्रिसमस डे के शुभ संदेश दे सकते है। ये संदेश इस प्रकार है।
क्रिसमस का त्योहार खास त्योहार में से एक होता है इसमें ईसा मसीह खास फरिश्ते के रूप में होते है। यह दिन यीशु (ईसा मसीह) के जन्म का उत्सव है, जिन्हें ईसाई ईश्वर का पुत्र मानते हैं। वैसे तो इस दिन की कोई वास्तविक तारीख नहीं है लेकिन यह तारीख रोमन परंपराओं और धार्मिक गणनाओं से तय हुई।
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
इस त्योहार में क्रिसमस ट्री का महत्व होता है। इसमें क्रिसमस ट्री यानि सदाबहार पेड़ों (फर) को सजाने की परंपरा जर्मनी से शुरू हुई, जो सकारात्मकता और मार्गदर्शन का प्रतीक है।
क्रिसमस के त्योहार में सांता क्लॉज का महत्व होता है। यह बच्चों के लिए उपहार लाने वाला एक लोकप्रिय पौराणिक पात्र, जो संत निकोलस से प्रेरित है।
क्रिसमस डे के मौके पर लोग प्रार्थना करते है तो वहीं पर क्रिसमस से पहले ही घरों को लाइटों, घंटियों और अन्य आभूषणों से सजाया जाता है, खासकर 24 दिसंबर (क्रिसमस की पूर्व संध्या) से होती है।
क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है जिसमें संस्कृति की महक बिखरती है। अब यह सिर्फ ईसाई त्योहार नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक उत्सव है जिसे सभी मनाते हैं।पॉइन्सेटिया (Poinsettia) एक पौधा है जो मैक्सिको से आया और अब क्रिसमस की सजावट का हिस्सा है। वहीं पर इसमें कैंडी केन (Candy Cane) का महत्व भी होता है।
