-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Photos »
- Watch These Salim Javed Films On Prime Video Before The Premiere Of Angry Young Man
एंग्री यंग मैन के प्रीमियर से पहले प्राइम वीडियो पर देखें सलीम-जावेद की ये फिल्में
प्राइम वीडियो की आने वाली ओरिजिनल डॉक्यूसीरीज एंग्री यंग मैन का हाल ही में इमोशन से भरपूर ट्रेलर रिलीज हुआ था। एंग्री यंग मैन के ट्रेलर को अब फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। सलीम और जावेद की आइकॉनिक जोड़ी ने 1970 और 1980 के दशक के दौर में हिंदी सिनेमा को परिभाषित किया था।
- Written By: सोनाली झा

एंग्री यंग मैन के 20 अगस्त को होने वाले प्रीमियर से सलीम-जावेद की कई फिल्में प्राइम वीडियो पर मौजूद है। इसमें शोले, दीवार, दोस्ताना, काला पत्थर और अंदाज जैसे कई फिल्में शामिल है। एंग्री यंग मैन के यादगार किरदार के साथ दर्शकों को विद्रोह, न्याय और सामाजिक परिवर्तन की शक्तिशाली कहानियों से काफी प्रभावित किया था।

साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म अंदाज अपनी जबरदस्त कहानी और यादगार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इस फिल्म में राजेश खन्ना, हेमा मालिनी और शम्मी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। कहानी एक लव ट्रायंगल के आसपास घूमती है, जहां राजेश खन्ना एक करिश्माई और अमीर आदमी का रोल प्ले निभा रहे हैं, जिनकी जिंदगी हेमा मालिनी और शम्मी कपूर के किरदारों के साथ जुड़ती है। अंदाज को अपने खूबसूरत म्यूजिक और इमोशंस की गहराई के लिए पसंद किया जाता है। बता दें कि इस फिल्म ने अपने समय के सबसे बेस्ट बॉलीवुड रोमांस को दिखाया था। फिल्म की पेचीदा रिश्तों का चित्रण और एवरग्रीन गानों ने इसे भारतीय सिनेमा में एक खास जगह दी है।

रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी शोले ने हमें कुछ सबसे यादगार और आइकॉनिक किरदार दिए हैं। फिल्म में जय यानी अमिताभ बच्चन, वीरू यानी धर्मेंद्र, बसंती यानी हेमा मालिनी और गब्बर सिंह यानी अमजद खान शामिल है। फिल्म की कहानी दो दोस्त वीरू और जय के इर्द गिर्द घूमती है, जिन्हे एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने रक्षा के लिए किराए पर लिया होता है, ताकि वो क्रूर डाकू गब्बर सिंह को पकड़ सके। इस फिल्म के आइकॉनिक डायलॉग्स जैसे 'कितने आदमी थे? और 'ये हाथ हमको दे दे ठाकुर' आज तक लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

यश चोपड़ा द्वारा डायरेक्टेड फिल्म दीवार दो भाइयों की कहानी है, जो मुंबई की झुग्गियों में एक साथ बड़े होते हैं। हालांकि बहुत अलग रास्ते पर चल पड़ते हैं। विजय यानी अमिताभ बच्चन एक स्मगलर बन जाता है, जबकि रवि यानी शशि कपूर एक ईमानदार पुलिस अधिकारी बन जाता है। इससे उनके बीच एक ड्रामेटिक कॉन्फ्लिक्ट देखने मिलता है। फिल्म का मशहूर डायलॉग 'मेरे पास मां है' आज भी फिल्म लवर्स के जेहन में बना हुआ है।

राज खोसला द्वारा डायरेक्टेड फिल्म दोस्ताना दो बचपन के दोस्तों, विजय यानी अमिताभ बच्चन एक पुलिस अधिकारी, और रवि यानी शत्रुघ्न सिन्हा एक वकील के बारे में है। उनकी दोस्ती तब चुनौती का सामना करती है जब वे दोनों एक ही महिला, शीतल यानी ज़ीनत अमान से प्यार करने लगते हैं। कहानी का अहम हिस्सा मिस्टर डग्गा है, जो एक पुराना दुश्मन है जो इस मुश्किल स्थिति का इस्तेमाल कर के दोस्तों को तोड़ने की कोशिश करता है।

साल 1979 की फिल्म काला पत्थर, जो 1975 के चासनाला खनन आपदा पर आधारित है, माइन में हुई दुखद विस्फोट और बाढ़ को दिखाती है, जिसमें 375 माइनर्स की मौत हो गई थी। अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका में विजय पाल सिंह का किरदार निभाया है, जो एक भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ लड़ता है ताकि खनिकों के लिए सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित किया जा सके। फिल्म खदान मालिकों की लापरवाही और लालच को हाईलाइट करती है।

सलमान खान फिल्म्स, एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा प्रोड्यूसर, एंग्री यंग मेन के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स में सलमा खान, सलमान खान, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती का नाम शामिल है, और इसके साथ नम्रता राव अपना डायरेव्टोरियल डेब्यू कर रही हैं। एंग्री यंग मैन का प्रीमियर 20 अगस्त को प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।
Watch these salim javed films on prime video before the premiere of angry young man
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fatty Liver Solution: फैटी लिवर से बचना है तो छोड़ दें ये 3 आदतें, ब्लैक कॉफी कर सकता है कमाल
Jun 17, 2026 | 09:35 AMगरीबी नहीं रोक सकी सपनों की उड़ान: मछुआरा परिवार के सुदीप ने जीते 2 सिल्वर मेडल, बहनें भी जीत चुकी हैं कई पदक
Jun 17, 2026 | 09:35 AMचंद्रपुर में जल संकट गहराया, एक जलाशय सूखा तो दो में 15% से भी कम पानी बचा
Jun 17, 2026 | 09:29 AMठाणे में मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर एकनाथ शिंदे सख्त; सड़कों की मरम्मत और क्लस्टर पुनर्विकास के निर्देश
Jun 17, 2026 | 09:22 AMनवभारत संपादकीय: बीजेपी के विस्तार के बीच विपक्षी रणनीति पर मंथन तेज, सियासी समीकरण बदलने के संकेत
Jun 17, 2026 | 09:21 AMTrump Netanyahu G7: ‘मेरे बिना इजरायल नहीं होता’, G7 मंच से बेंजामिन नेतन्याहू पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप
Jun 17, 2026 | 09:17 AMविधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी ‘लापता’, पार्टी खेमे में बढ़ी भारी बेचैनी, बैठकें शुरू!
Jun 17, 2026 | 09:11 AMवीडियो गैलरी

कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM














