Independence Day 2025: भारत ही नहीं दुनिया के ये 5 देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी दिवस, जानिए
Independence Day 2025: इस दिन देश का हर व्यक्ति देशभक्ति के रंग में नजर आता है लेकिन क्या आप जानते है भारत में कुछ देश ऐसे भी है जहां पर 15 अगस्त को आजादी दिवस मनाया जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को भारत में मनाया जाता है। देशभक्ति के इस दिन पर आजादी को मनाते हुए स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और घरों में झंडा फहराया जाता है। इस दिन देश का हर व्यक्ति देशभक्ति के रंग में नजर आता है लेकिन क्या आप जानते है भारत में कुछ देश ऐसे भी है जहां पर 15 अगस्त को आजादी दिवस मनाया जाता है।
1. दक्षिण कोरिया (South Korea) -पहले इस देश की बात करें तो, भारत से दो साल पहले 15 अगस्त 1945 को दक्षिण कोरिया, जापान से अलग हुआ था। इस दिन को दक्षिण कोरिया में ‘नेशनल लिबरेशन डे’ के रूप में मनाया जाता है। दक्षिण कोरिया के लोगों में इस दिन को लेकर उत्साह रहता है। कई सालों की गुलामी के बाद उन्हें स्वतंत्रता मिली थी,इस दिन वहां सरकारी दफ्तर बंद रहते है।
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
2. उत्तर कोरिया (North Korea)- दक्षिण कोरिया के साथ ही उत्तर कोरिया का भी विभाजन जापान से हुआ था। दक्षिण कोरिया से अलग उत्तर कोरिया में आजादी के इस दिन को छुट्टी के तौर पर मनातै है। आयोजन के जरिए दिन सेलिब्रेट किया जाता है।
3. बहरीन (Bahrain)- स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त को इस दिन में आजादी दिवस मनाया जाता है। बहरीन ने 15 अगस्त 1971 को ब्रिटेन से आजादी हासिल की थी राष्ट्रीय दिवस दिसंबर में मनाया जाता है, लेकिन 15 अगस्त का दिन भी वहां की आजादी की याद दिलाता है।
4. लिकटेंस्टीन (Liechtenstein)- स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त 1866 को इस देश ने जर्मनी से आजादी ली थी। बताते चलें कि, यह यूरोप का एक छोटा-सा देश है, लेकिन अपनी स्वतंत्रता को लेकर सजग भूमिका निभाता है। इस देश में 15 अगस्त को वहां राष्ट्रीय उत्सव और राजघराने का जन्मदिन एक साथ मनाया जाता है।
5. कॉन्गो (Democratic Republic of the Congo)- इस देश को भी आजादी 15 अगस्त के दिन मिली थी। यहां पर अफ्रीका का यह देश 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से आजाद हुआ था।आजादी के बाद इसने नया नाम अपनाया और एक लोकतांत्रिक देश बना।
