Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सफेद चादर से सजा भारत का स्वर्ग…बर्फ में नहाई कश्मीर घाटी, पर्यटक लूट रहे पर्यटन का मजा

कश्मीर के मैदानी इलाकों में कोहरे तो पहाड़ी इलाके बर्फ की चादर से ढक गए हैं। बर्फ कश्मीर के टूरिज्म को बूस्ट करती है। बर्फ पड़ने के साथ ही जम्मू-कश्मीर में सैलानियों की भीड़ जुटने लगी है ।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 04, 2025 | 05:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 8

देश का आधा हिस्सा भीषण ठंड की चपेट में है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम के अलग-अलग रंग दिख रहे हैं। उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान अति कड़ाके की सर्दी का सामना कर रहे हैं। उधर, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। जम्मू में 9 डिग्री तो श्रीनगर में -2 डिग्री तापमान 4 जनवरी को दर्ज किया गया। कश्मीर के मैदानी इलाकों में कोहरे तो पहाड़ी इलाके बर्फ की चादर से ढक गए हैं। बर्फ कश्मीर के टूरिज्म को बूस्ट करती है। बर्फ पड़ने के साथ ही जम्मू-कश्मीर में सैलानियों की भीड़ जुटने लगी है और हर तरफ सैलानी बर्फ से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। (सभी फोटो सोर्सः सोशल मीडिया)

2 / 8

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बारामूला जिले का टंगमर्ग इलाका इन दिनों बर्फ की चादर से ढका हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल यहां का न्यूनतम तापमान -4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 2 से 3 दिन पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी रहेगी तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश गिरने की संभावना है। जम्मू में 4 जनवरी को न्यूनतम 9 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री तापमान बना हुआ है। वहीं, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री और अधिकतम 3 डिग्री दर्ज किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें
1

पुणे में गर्मी का ‘पारा’ हाई, टूटा 11 साल का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड; मौसम वैज्ञानिक चिंतित

2

महाराष्ट्र में बदला मौसम का मिजाज, नागपुर-यवतमाल-वर्धा समेत विदर्भ के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश

3

फरवरी में तपने लगी दिल्ली: 30 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट- जानें मौसम का पूरा हाल

4

Today Weather Update: 11 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में बढ़ने लगी तपिश, जानें ताजा अपडेट

3 / 8

जम्मू कश्मीर में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है और ऐसे में देश के अलग-अलग कोनों से बर्फबारी देखने के लिए सैलानी पहुंच रहे हैं। जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पटनीटॉप में बेहद ज्यादा संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं और जमकर मस्ती कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी के चेहरों पर उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। सभी लोग बर्फ से खूब खेल रहे हैं और एक दूसरे पर बर्फ उछाल रहे हैं।

4 / 8

साथ ही जहां एक तरफ बर्फबारी बहुत खूबसूरत दिखाई देती है, वहीं दूसरी तरफ यह कई चुनौतियां भी लाती है। कई जगह भारी जाम लग जाता है, बर्फ और कोहरे के चलते फ्लाइट देरी से उड़ान भरती है या रद्द कर दी जाती है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी, कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ।

5 / 8

कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में घने कोहरे की वजह से शनिवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित रहा। इसी बीच सुबह श्रीनगर समेत कश्मीर में कोहरे की मोटी चादर छाई है। मौसम विभाग ने कहा कि पांच जनवरी तक भारी बर्फबारी की संभावना है और छह जनवरी के बाद मौसम में सुधार होगा। उत्तर भारत के कई हिस्से भीषण शीतलहर की चपेट में हैं।

6 / 8

IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा हिमाचलयन राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। यही वजह है कि अगले 4-5 दिनों तक कई इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश होने की आशंका है। 4 और 5 जनवरी को जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होगी। वहीं आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

7 / 8

बढ़ती ठंड के कारण जम्मू कश्मीर में तापमान तेजी से कम होगा। जम्मू कश्मीर के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट गिलमर्ग में तापमान माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस था तो वहीं बीती रात यह घटकर माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसके अलावा पहलगाम में भी तापमान माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

8 / 8

हालांकि इस बीच श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहा था। फिर दूसरे दिन गुरुवार को मौसम का मिजाज और अधिक बिगड़ गया। गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, दूधपथरी, साधना टाप, राजदान टाप तथा अन्य उच्च पर्वतीय इलाकों के साथ-साथ श्रीनगर व अन्य निचले इलाकों में सुबह 11 बजे तक रुक-रुक कर बर्फबारी हुई।

The entire kashmir valley is covered in a white sheet of snow

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2025 | 05:32 PM

Topics:  

  • Jammu Kashmir
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.