Bakrid 2026: बकरीद पर अपने मेहमानों को परोसें ये ठंडे और मलाईदार Dessert, मिलेगी तारीफ
Bakrid Recipe: गर्मी में तला-भुना या मसालेदार खाने का मन नहीं होता है, लेकिन जब गर्मी में त्योहार आ जाएं, तो क्या करें। इस साल बकरीद पर अपने मेहमानों को ठंडी-ठंडी स्वीटडिश परोसें।
- Written By: रीता राय सागर
गर्मी के मौसम में दही से बनी डेजर्ट परफेक्ट है। इसे आप अपने मनपसंद फ्लेवर में बना सकते हैँ। चॉकलेट श्रीखंड, केसर पिस्ता श्रीखंड, इलायची श्रीखंड, मैंगो श्रीखंड या फिर टूटी-फ्रटी श्रीखंड भी खाने में लजीज होते हैं। (सोर्स- सोशल मीडिया)
बंगाली मिठाई के तौर पर खाई जाने वाली हल्की ब्राउन कलर की मीठी दही का स्वाद बेहद लजीज होता है और इसे बनाना भी बेहद आसान। इसे प्लेन या किसी भी फ्रूट के साथ सर्व किया जा सकता है।
Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
गर्मियों में मालपुआ को ठंडी-ठंडी रबड़ी के साथ सर्व करके आप महफिल लूट सकती हैं। रबड़ी को फ्लेवर देने के लिए समर सीजन के फ्रूट जैसे मैंगो या स्ट्रॉबेरी ऐड कर सकती हैं। इससे डिश को एक फ्रेशनेस मिलेगी।
आम का सीजन है, ऐसे में अपने शाही टुकड़ा को एक नया ट्विस्ट दें और मैंगो फ्लेवर वाले शाही टुकड़ा का स्वाद आप भी चखें और अपने मेहमानों को भी चखाएं।
मलाईदार मैंगो फिरनी बनाने के लिए 1 लीटर दूध में चावल को दरदरा पीसकर डालें औऱ उसे गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं। लास्ट में ड्राईफ्रूट, केसर औऱ शक्कर डालें और फ्रिज में ठंडा करें। एंजॉय करें।
गुलाब खीर बनाने के लिए एक बर्तन में 1 लीटर फुल क्रम मिल्क लें और फिर इसे धीमी आंच पर गाढ़ी होने तक उबालें। अब इसमें एक कप फ्रेश क्रीम, रोज सिरप और ड्राई गुलाब की पंखुड़ियां ऐड करेंगे। इसे अच्छे से मिक्स करके ठंडा करें और अपनी पसंद के नट्स के साथ सर्व करें।
