Janmashtami 2025: अगस्त महीने में कई तरह के व्रत मनाए जाते है इसमें ही रक्षाबंधन के बाद जन्माष्टमी की पूजा की जाती है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। जन्माष्टमी के मौके पर कान्हाजी की पूजा की जाती है तो वहीं पर झूला, माखन,मिश्री, बांसुरी, मोरपंख जैसे प्रतीकों का होना खास होता है। जन्माष्टमी की पूजा में एक खास तरह का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।