बल्लेबाजों के होश उड़ाने वाले जसप्रीत बुमराह ने संजना को देखकर खोया था होश, जानिए कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। उनके प्रदर्शन की वजह से भारत टी20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब हो सकी। जीत के बाद संजना ने बुमराह को गले लगा लिया था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की पहली मुलाकात 2017 में आईपीएल के एक मैच के दौरान हुई थी। उस समय दोनों एक दूसरे को घमंडी लगे थे। (फोटो-सोशल मीडिया)
संजना स्टार स्पोर्ट्स की मशहूर एंकर हैं और वह खेल की बारीकियों को काफी अच्छे से समझती हैं। (फोटो- सोशल मीडिया)
Ram Charan Apologises To Jasprit Bumrah: राम चरण से स्टेज पर हुई गलती, मांगी माफी, बोले- मैं भुलक्कड़ हूं
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों की चोट को बताया हार का कारण
Jasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कई नए चेहरों की हुई एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह
पहली मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई। दोनों की धीरे-धीरे काफी अच्छी बातचीत होने लगी। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। (फोटो- सोशल मीडिया)
2019 में दोनों ने मोहब्बत का इजहार कर दिया। दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाज को अपनी गेंदबाजी से बोल्ड करने वाले बुमराह खुद संजना के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए। (फोटो- सोशल मीडिया)
बुमराह की शादी की खबर भी जल्दी नहीं पता चली। बुमराह ने जब बीसीसीआई से लंबे वक्त की छुट्टी मांगी, तब जाकर उनके शादी की बात सामने आई। (फोटो- सोशल मीडिया)
2021 में दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का मन बनाया। 15 मार्च 2021 को बुमराह और संजना हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। (फोटो- सोशल मीडिया)
टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। उस समय उनकी पत्नी संजना गणेशन भी उनके साथ थी। उनके साथ उनका बेटा अंगद भी था। (फोटो- सोशल मीडिया)
वर्ल्ड कप जीतने के बाद संजना ने लाइव करते हुए जसप्रीत बुमराह को गले लगाया और पति के जीत में साथ दिया था। उस समय संजना लाइव टेलिकास्ट कर रही थीं। (फोटो-सोशल मीडिया)
