Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कई नए चेहरों की हुई एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

Team India Squad Announced: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज में वनडे व टेस्ट दोनों फॉर्मेट के लिए शुभमन गिल को कप्तान चुना गया है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 19, 2026 | 05:24 PM

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Team India Squad Announced for Afghanistan Series: भारत में इस वक्त आईपीएल 2026 का रोमांच चरम पर है और सभी की नजरें 31 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हुई हैं। हालांकि टूर्नामेंट खत्म होते ही भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त हो जाएगी। जून महीने में टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इन दोनों सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। चयन समिति की बैठक 19 मई को गुवाहाटी में हुई, जिसमें दोनों फॉर्मेट के लिए स्क्वॉड को अंतिम रूप दिया गया।

टेस्ट में गिल कप्तान तो केएल राहुल होंगे उपकप्तान

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली यह टेस्ट सीरीज खास मानी जा रही है, क्योंकि साल 2018 के बाद पहली बार दोनों टीमें टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने होंगी। इससे पहले अफगानिस्तान ने बेंगलुरु में भारत के खिलाफ अपना पहला आधिकारिक टेस्ट मैच खेला था, जिसमें भारतीय टीम ने एक पारी और 262 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। इस बार एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 जून से मुल्लांपुर में खेला जाएगा। टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।

वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल

वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी ने फैंस का ध्यान खींचा है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वनडे स्क्वॉड से बाहर रखा गया है, हालांकि टेस्ट टीम में उन्होंने अपनी जगह बरकरार रखी है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड दौरे से पहले आराम दिया गया है ताकि उनके वर्कलोड को संतुलित रखा जा सके। दूसरी ओर मोहम्मद शमी को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने साफ कहा कि चयन बैठक में शमी के नाम पर चर्चा तक नहीं हुई।

सम्बंधित ख़बरें

ICC Rankings में चमकी फातिमा सना और लॉरेन बेल की किस्मत, T20 और वनडे फॉर्मेट में लगाई लंबी छलांग

IPL 2026 के बीच Mumbai Indians को लगा दोहरा झटका, क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा हुए बाहर

बांग्लादेश के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए बाबर आजम, पाकिस्तान पर सीरीज गंवाने का खतरा मंडराया

CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट

🚨 News 🚨 Presenting #TeamIndia‘s squads for the @IDFCFIRSTBank Test match and the 3️⃣-match ODI series against Afghanistan in June 🙌#INDvAFG pic.twitter.com/hFiABALLld — BCCI (@BCCI) May 19, 2026

इन युवा खिलाड़ियों को टीम में किया गया है शामिल

इस दौरे में कई नए खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। मानव सुथार को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है, जबकि गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे दोनों फॉर्मेट में चयनित हुए हैं। वहीं युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को वनडे टीम में पहली बार शामिल किया गया है। टीम मैनेजमेंट आने वाले बड़े टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में यह सीरीज कई खिलाड़ियों के करियर के लिए अहम साबित हो सकती है।

अफगानिस्तान के भारत दौरे का फुल शेड्यूल

  • 6 जून: पहला टेस्ट, न्यू चंडीगढ़ (9:30 AM)
  • 14 जून: पहला ODI, धर्मशाला (1:30 PM)
  • 17 जून: दूसरा ODI, लखनऊ (1:30 PM)
  • 20 जून: तीसरा ODI, चेन्नई (1:30 PM)

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल।

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच Mumbai Indians को लगा दोहरा झटका, क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा हुए बाहर

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

Team india squad announced for test and odi series against afghanistan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 04:49 PM

Topics:  

  • Indian Cricket Team
  • Jasprit Bumrah
  • Rishabh Pant
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.