- Hindi News »
- Photos »
- Hrithik Roshan To Amitabh Bachchan Here A Look At The Cast Of Indian Celebs
ऋतिक रोशन से लेकर अमिताभ बच्चन तक, यहां देखें कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड के इंडियन सेलेब्स कास्ट
‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ सिनेमाघरों में 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। हालांकि, सोचिए कि शानदार इस फिल्म को भारतीय सितारों के साथ बनाया जाए तो कौन किस किरदार में रंग जमा सकता है? आइए जानते हैं कि...
- Written By: सोनाली झा
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड के इंडियन सेलेब्स कास्ट

मार्वल सिनैमेटिक यूनिवर्स ने इन दिनों तहलका मचा रखा है और आने वाली फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। प्रशंसक सैम विल्सन को कैप्टन अमेरिका के तौर पर देखने के लिए खासे उत्सुक हैं। लेकिन सोचिए कि शानदार सुपरहीरो से सजी इस फिल्म को भारतीय सितारों के साथ बनाया जाए तो कौन किस किरदार में रंग जमा सकता है? आइए बॉलीवुड के कुछ बेहतरीन कलाकारों को ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ की अलग-अलग भूमिकाओं में रखकर देखते हैं।

महान कलाकार हैरिसन फोर्ड जिस भूमिका को निभा रहे हैं उसे निभाने के लिए अगर कोई भारतीय नाम सोचा जाए उसके लिए हमारे एंग्रीमैन से बेहतर कौन हो सकता है। शानदार कलाकार थेडियस रॉस की भूमिका को महान कलाकार अमिताभ बच्चन के अलावा और कौन बेहतर तरह से निभा सकता है? परदे पर दमदार उपस्थिति और बेहतरीन आवाज के साथ अमिताभ रेड हल्क के किरदार को यादगार बना सकते हैं।
Delhi To Tungnath Trip: ट्रैफिक से बचकर ऐसे करें स्मार्ट ट्रिप प्लान, चंद्रशिला ट्रेक बना देगा सफर यादगार
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
मध्य रेलवे ने मुंबई लोकल में शुरू किया हाईटेक GPS सुरक्षा सिस्टम, मोटरमैन को मिलेगा इलेक्ट्रॉनिक को-पायलट
गड़चिरोली: 10 साल से गांव वालों ने नहीं देखी ST बस, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर; ग्रामीणों ने दी चेत

शानदार पर्सनैलिटी, बेहतरीन कद-काठी और डांस में छा जाने जैसी खूबियों के साथ ऋषिक रोशन कैप्टन अमेरिका के किरदार के लिए एकदम सही पसंद बन जाते हैं। उनका व्यक्तित्व करिश्माई है और ऐक्शन हीरो की छवि के पूरी तरह मेल खाता है। इसी वजह से वे इस शानदार किरदार को बेहतरीन ढंग से निभा सकते हैं।

दीपिका पादुकोण ऐसी कलाकार हैं जो हर तरह के किरदार के हिसाब से ढल जाती हैं और स्क्रीन पर उनकी उपस्थिति भी शानदार होती है। इन खूबियों के दम पर वह रूथ बैट सेराफ के किरदार के लिए एकदम सही पसंद बन जाती है। वह किरदार की जटिलता को बहुत ही अच्छे से और खूबसूरती के साथ पेश कर सकती हैं।

शानदार एथलेटिज्म और मार्शल आर्ट्स की खूबियों की साथ टाइगर श्रॉफ जोआक्विन टोरेस के रोल के लिए पहली पसंद बन जाते हैं। टाइगर की एनर्जी और चुस्ती-फुर्ती उन्हें फॉल्कन के किरदार को परदे पर उतारने के लिए बॉलीवुड से शानदार चुनाव बनाती है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की खूबी यह है कि वह गंभीर और अजीबोगरीब किरदार निभाने में महारत रखते हैं और इसलिए वे विलेन सैम्युएल्स स्टर्न्स के किरदार के लिए एकदम सही पसंद बन जाते हैं। लीडर का किरदार निभाते हुए उन्हें देखना रोमांचक और सिहरन पैदा करने वाला अनुभव होगा।

‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ को जूलियस ओना ने निर्देशित किया है और इस फिल्म में फोर्ड के साथ कई शानदार सितारे हैं जिनमें एंथनी मैकी, डैनी रामिरेज़, शिरा हास, ज़ोशा रोक्मोर, कार्ल लुम्बली, जियानकार्लो एस्पोसिटो, लिव टायलर और टिम ब्लेक नेल्सन। केविन फीग और नैट मूर ने प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभाली है और इस तरह यह फिल्म मार्वल सिनैमेटिक यूनिवर्स में एक और बेहतरीन फिल्म के तौर पर जुड़ने जा रही है। ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ सिनेमाघरों में 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।
Hrithik roshan to amitabh bachchan here a look at the cast of indian celebs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Delhi To Tungnath Trip: ट्रैफिक से बचकर ऐसे करें स्मार्ट ट्रिप प्लान, चंद्रशिला ट्रेक बना देगा सफर यादगार
May 11, 2026 | 12:15 PMPM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PMमध्य रेलवे ने मुंबई लोकल में शुरू किया हाईटेक GPS सुरक्षा सिस्टम, मोटरमैन को मिलेगा इलेक्ट्रॉनिक को-पायलट
May 11, 2026 | 12:00 PMगड़चिरोली: 10 साल से गांव वालों ने नहीं देखी ST बस, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर; ग्रामीणों ने दी चेत
May 11, 2026 | 11:58 AMCheetah State Madhya Pradesh: MP बना ‘चीता स्टेट’: कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में छोड़ी गईं दो और मादा चीते
May 11, 2026 | 11:57 AMदिल्ली सोसाइटी में महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
May 11, 2026 | 11:57 AMअपनी पुरानी पार्टी पर बरसे सिंधिया, कहा- जनता के प्यार और आशीर्वाद की नहीं, बल्कि सत्ता की भूखी है कांग्रेस
May 11, 2026 | 11:55 AMवीडियो गैलरी

CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM


















