बारिश में बच्चे की सेहत का रखें ख्याल, हफ्तेभर टिफिन में दें ये हेल्दी चीजें
बदलते मौसम के साथ बारिश के मौसम में बच्चे की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होती है। मानसून के मौसम में कई चीजों तले-भुने या पके फलों को खाने की मनाही होती है। मानसून के मौसम में बच्चे के टिफिन में पोषण से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए।
- Written By: दीपिका पाल
बारिश का मौसम चल रहा है वहीं पर इस मौसम में छोटे बच्चों के स्कूल की भी शुरुआत हो गई है। बदलते मौसम के साथ बारिश के मौसम में बच्चे की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होती है। मानसून के मौसम में कई चीजों तले-भुने या पके फलों को खाने की मनाही होती है। मानसून के मौसम में बच्चे के टिफिन में पोषण से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आज हम हफ्तेभर के हेल्दी मेन्यू के बारे में बता रहे हैं जो आपके काम के लिए होगी।
बच्चे को स्कूल के टिफिन में सोमवार के दिन आप वेज राइस और बूंदी का रायता दे सकते है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बचे हुए चावल में प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और मटर जैसी सब्जियां डालकर हल्का तड़का लगाएं। बच्चे के टेस्ट के हिसाब से वेज राइस बना सकते है इसके साथ सूखा रायता बना सकते है।
Heart Rate : क्या अचानक बढ़ी हार्ट बीट है खतरे की घंटी? जानिए कब सामान्य है और कब तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए
Mango Chutney: एक बार बनाएं और महीनों तक खाएं! कच्चे आम की ये स्पेशल चटनी फ्रिज में 6 महीने तक रहेगी ताजा
Monsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
मॉनसून में खो गई है चेहरे की चमक? घर पर बनाएं खीरा-ग्रीन टी का ये इंस्टेंट टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और ग्लोइंग
दूसरे दिन मंगलवार को टिफिन में आप सूजी का चीला शामिल कर सकते है। यह हेल्दी और आसान रेसिपी है। इसके लिए आप सूजी, दही, नमक, हल्दी और बारीक कटी सब्जियां मिलाकर चिल्ला बनाएं। इसके साथ आप टोमेटो कैचप या हरी चटनी दे सकते है।
बुधवार के दिन आप टिफिन में हेल्दी ऑप्शन के तौर पर मिक्स बेसन मफिन या ढोकला शामिल कर सकती है। इसे आप आसान तरीके से बना सकते है। बेसन, रवा और दही का घोल बनाकर उसमें बारीक सब्जियां मिलाएं और मफिन ट्रे में या इडली स्टीमर में ढोकले की तरह पकाएं।
आप गुरुवार के टिफिन में कुछ नया बनाने की सोच रही है तो आलू-स्प्राउट्स पराठा बना सकती है। इसे बनाने के लिए उबले आलू और स्प्राउट्स (मूंग/चना) को मैश करके हल्के मसालों के साथ पराठा बनाएं और अचार या दही के साथ पैक करें।
आप शुक्रवार के टिफिन में अपने बच्चे के लिए वेजिटेबल सूजी उत्तपम को शामिल कर सकते है। मानसून के लिए इस डिश को बना सकते है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में सूजी, दही, नमक, हल्दी और थोड़ा पानी मिलाकर घोल बनाएं. इसमें कटी सब्जियां डालें और उत्तपम बनाएं।
आप शनिवार के टिफिन में बच्चे के लिए कटलेट को शामिल कर सकती है। यहां पर हेल्दी कटलेट बनाकर आप बच्चे को टिफिन में दे सकती है। इसके लिए आप पोहा भिगोकर उसमें उबले आलू, गाजर, प्याज और मसाले मिलाकर टिक्की बनाएं और तवे पर सेंक लें।
