- Hindi News »
- Photos »
- Diwali Is Celebrated With Special Traditions In Every Part Of The Country
कहीं कौरिया काठी तो कहीं देव दीपावली की चमक, देश के हर हिस्से में सजती है दिवाली पर खास परंपराएं
Diwali Celebration in India: कहीं आतिशबाज़ी से आसमान रोशन होता है, तो कहीं शांत दीपों से नदियों के घाट जगमगाते हैं। भारत के कुछ हिस्से में ऐसी ही कुछ परंपराएं मौजूद है जो त्योहार को खास बना देती है।
- Written By: दीपिका पाल
दिवाली में प्रचलित खास परंपराएं (सौ.सोशल मीडिया)

Unique Diwali Traditions: दिवाली का त्योहार दीयों की रोशनी और उत्साह का सबसे बड़ा पर्व है। जहां भारत में सिर्फ दीपक जलाने ही नहीं कई तरह की परंपराएं सजती है। कहीं आतिशबाज़ी से आसमान रोशन होता है, तो कहीं शांत दीपों से नदियों के घाट जगमगाते हैं। भारत के कुछ हिस्से में ऐसी ही कुछ परंपराएं मौजूद है जो त्योहार को खास बना देती है।

1. पुष्कर का ऊंट मेला- राजस्थान के पुष्कर जिले में दिवाली समय ऊंट मेला लगता है जो किसी उत्सव से कम नहीं होता। इस खास मेले में हजारों ऊंट, घोड़े और पशुपालक हिस्सा लेते हैं तो वहीं पर रेतीली ज़मीन पर रंग बिरंगे कपड़े, लोक नृत्य और संगीत पूरे माहौल को जीवंत बना देता है। वहीं पर शाम को जब झील के किनारे दीप जलाए जाते हैं जो खास अनुभव देता है।

2. नरक चतुर्दशी पुतला दहन- गोवा में दिवाली के मौके पर खास तरह की परंपरा का सार मिलता है। यहां पर नरक चतुर्दशी के दिन सूरज निकलने से पहले शुरू हो जाती है, जब लोग राक्षस नरकासुर के पुतले को जलाते हैं। रावण दहण की तरह ही राक्षस नरकासुर का पुतला बच्चे और युवा कई दिनों पहले से बांस, कपड़े और रंगों से बनाते हैं। सुबह होते ही इन पुतलों को पटाखों के साथ जलाया जाता है. यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है।

3. कौंरिया काठी और बड़बदुआ डाका-ओडिशा में दिवाली के मौके पर इस खास परंपरा का उल्लेख मिलता है। इसमें परंपरा के अनुसार, रात को लोग जलती हुई लकड़ियां लेकर घरों के सामने खड़े होते हैं और पुरखों को याद करते हुए एक खास मंत्र बोलते हैं, जिसमें उन्हें घर आने का न्योता दिया जाता है। इस परंपरा को लेकर माना जाता है कि इस रात पुरखों की आत्माएँ लौटती हैं और अपने घरवालों को आशीर्वाद देती हैं। यह खास परंपरा का स्वरूप है।

4. देव दीपावली- उत्तरप्रदेश के वाराणसी में दिवाली त्योहार पर खास झलक देखने के लिए मिलती है देव दीपावली की, जो दिवाली के 15 दिन बाद मनाई जाती है। इस दिन गंगा के घाटों पर लाखों दीपक जलाए जाते हैं, वहीं पर पुजारी आरती करते हैं, भक्त नावों में बैठकर जल में दीप प्रवाहित करते हैं। यह दृश्य इतना मंत्रमुग्ध कर देने वाला होता है कि देखने वाला उसे कभी नहीं भूल सकता। यहां पर रोशनी ही नहीं भावनाओं का मेल होता है।

5. कार्तिगाई दीपम- दक्षिण भारत के तिरुवन्नामलाई में यह खास तरह का पर्व होता है। इस पर्व के अनुसार, अरुणाचल पर्वत की चोटी पर एक विशाल दीप जलाया जाता है, जिसे दूर दूर से लोग देख सकते हैं। इसके अलावा मंदिरों और घरों में दीयों की कतारें सजाई जाती हैं। इसे भगवान शिव के प्रकाश रूप का प्रतीक माना जाता है वहीं पर यह दिवाली से कुछ दिन बाद होती है लेकिन भावना वही होती है।

6. बंदी छोड़ दिवस- पंजाब में सिख समुदाय द्वारा दिवाली के दिन गुरु हरगोबिंद जी की रिहाई के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर अमृतसर का स्वर्ण मंदिर इस दिन दीयों से जगमगाता है। बताया जा रहा है कि, लंगर, भजन और सेवा के इस माहौल में श्रद्धा की एक गहरी भावना देखने को मिलती है। यह परंपरा नहीं दिवाली पर खुशी का ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता और न्याय का भी प्रतीक भी है।

7. काली पूजा- पश्चिम बंगाल में मां काली की आराधना होती है। इस खास पर्व के दौरान डरावनी लेकिन शक्तिशाली मूर्तियां, लाल रंग की रोशनी और धूप दीपों की सुगंध से कोलकाता की गलियां भर जाती हैं। दरअसल यह पूजा दिखाती है कि दिवाली सिर्फ सौम्यता की नहीं, बल्कि शक्ति और साहस की भी पहचान है। इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
Diwali is celebrated with special traditions in every part of the country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष और मकर राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा होगा व्यापार का हाल
May 17, 2026 | 12:15 AMरनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
May 16, 2026 | 11:33 PMउत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
May 16, 2026 | 11:12 PMछत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
May 16, 2026 | 11:03 PMनासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
May 16, 2026 | 11:00 PMPM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
May 16, 2026 | 10:51 PMना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
May 16, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














