Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम

Delhi Pollution: बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने दिल्ली में प्रदूषण के लिए दीवाली के पटाखों को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही कुछ ऐसा भी कहा है जिससे बड़ा बवाल मचने वाला है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jan 05, 2026 | 06:30 PM

बीजेपी सांसद मेनका गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maneka Gandhi on Pollution: बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने दिल्ली में प्रदूषण के लिए दीवाली के पटाखों को जिम्मेदार ठहराया है। मेनका गांधी ने कहा कि पराली जलाने या गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण के दावे झूठे हैं, क्योंकि दीवाली से तीन दिन पहले तक हवा साफ़ थी। उन्होंने ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की इजाज़त देने के लिए सुप्रीम कोर्ट की भी आलोचना की।

मेनका गांधी ने कहा कि ग्रीन पटाखे जैसी कोई चीज नहीं होती। साथ ही बीजेपी नेता ने सवाल किया कि जब भगवान राम और सीता वनवास से लौटे थे, तो क्या उस समय पटाखे जलाए गए थे? इसके साथ ही मेनका ने इस दौरान कुछ ऐसा भी कहा है जिस पर बड़ा विवाद छिड़ने की संभावना है।

सांसद मेनका गांधी ने क्या कुछ कहा?

पर्यावरण और जानवरों के अधिकारों के मुद्दों पर अपने बेबाक विचारों के लिए जानी जाने वाली बीजेपी नेता ने मीडिया से कहा कि दिल्ली प्रदूषण के लिए मुख्य रूप से दीवाली के पटाखे जिम्मेदार हैं। उन्होंने पटाखे जलाने वालों के लिए ‘देशद्रोही’ शब्द का इस्तेमाल किया।

सम्बंधित ख़बरें

‘उत्तराखंड की बेटी’ के लिए आर-पार: इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा सैलाब…तो भाजपा ने किया काउंटर अटैक

बंगाल में बनेगी किसकी सरकार? फलोदी सट्टा बाजार ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, जानिए किसे लगेगा झटका

नेहरू ने बनाई दूरी…मोदी के लिए जरूरी, सोमनाथ से बंगाल और असम को साधेंगे PM? विपक्ष हो जाएगा बेदम!

Delhi Pollution Car Protection: हवा का जहर आपकी कार को भी कर रहा है बीमार, इन उपायों से बचाएं इंजन

पटाखे जलाने वाले देशद्रोही हैं: मेनका

मेनका गांधी ने कहा, “जो लोग पटाखे जलाते हैं, वे ‘देशद्रोही’ हैं। मेरे पास उनके लिए कोई दूसरा शब्द नहीं है।” उन्होंने कहा कि लोग दीवाली, दशहरा, शादियों में, नए साल पर, क्रिकेट मैचों के दौरान या किसी भी दूसरे दिन पटाखे जलाते हैं। जिसका नतीजा यह होता है कि हम सांस नहीं ले पाते।

‘दीवाली से पहले साफ रहती है हवा’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस देश में हम दूसरी चीजों को दोष देते हैं। जैसे कोई खेत जला रहा है, या गाड़ियों की समस्या, लेकिन यह सब झूठ है। क्योंकि दीवाली से तीन दिन पहले तक हवा बिल्कुल साफ होती है और दीवाली से लेकर नए साल तक हम सांस नहीं ले पाते। अगर सिर्फ दिल्ली में दीवाली पर 800 करोड़ रुपये के पटाखे जलाए जाते हैं, तो नतीजा क्या होगा?

यह भी पढ़ें: नेहरू ने बनाई दूरी…मोदी के लिए जरूरी, सोमनाथ से बंगाल और असम को साधेंगे PM? विपक्ष हो जाएगा बेदम!

मेनका गांधी ने कहा कि जब तक बारिश नहीं होगी, यह जहरीली हवा दूर नहीं होगी। अगर बारिश होती भी है तो क्या होगा? सारे केमिकल जमीन में चले जाएंगे। जमीन जहरीली हो जाएगी। इस दौरान मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से भी अपनी नाराजगी जाहिर की है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बताया गलत

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फिर से गलत आदेश दिया है। मनमाने आदेश देना उनकी आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करें। जबकि ग्रीन पटाखे जैसी कोई चीज नहीं होती। या तो उन्हें पूरी तरह से बैन कर दें या कहें कि सभी को मर जाना चाहिए या दुख झेलते रहना चाहिए।

पता नहीं त्रेतायुग में तेल था या नहीं?

एक और सवाल के जवाब में मेनका गांधी ने कहा, “क्या राम और सीता के समय में पटाखे होते थे? जब वे आए थे तो सिर्फ दिए जलाए जा रहे थे। लेकिन वह भी पक्का नहीं है; क्योंकि मुझे नहीं पता कि उस समय तेल होता भी था या नहीं। लेकिन पटाखे तो पक्का नहीं थे।

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: मेनका गांधी ने पटाखे जलाने वालों को क्या कहा है?

    Ans: भाजपा सांसद मेनका गांधी ने पटाखे जलाने वालों को 'देशद्रोही' बताते हुए कहा कि मेरे पास उनके लिए इसके अलावा कोई शब्द नहीं है।

  • Que: मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट की आलोचना क्यों की?

    Ans: भाजपा सांसद मेनका गांधी ने दिल्ली में दीवाली पर ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश देने के लिए सुप्रीम कोर्ट की आलोचना की है।

  • Que: दिल्ली में दीवाली पर कितने पटाखे जलाए गए?

    Ans: भाजपा सांसद मेनका गांधी के कथन के अनुसार दीवाली पर दिल्ली में 800 करोड़ रुपये के पटाखे जलाए गए थे।

Menaka gandhi controversial remark on diwali and pollution ignites political battle

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 05, 2026 | 06:30 PM

Topics:  

  • BJP
  • Delhi Pollution
  • Diwali

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.