Brain Health Alert: दिमाग को खोखला कर रही हैं रोजमर्रा की ये 6 छोटी गलतियां! जानें कैसे बचाएं अपनी ब्रेन हेल्थ
Brain Health Tips: हमारी रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे दिमाग पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। नींद की कमी, लगातार स्क्रीन टाइम, गलत खानपान और तनाव जैसी गलतियां ब्रेन हेल्थ को कमजोर बना सकती हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम शरीर की फिटनेस पर तो ध्यान देते हैं लेकिन ब्रेन हेल्थ को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार हमारी कुछ रोजमर्रा की आदतें साइलेंट किलर की तरह काम करती हैं जो धीरे-धीरे दिमाग की कार्यक्षमता और याददाश्त को खत्म कर रही हैं। हमारा दिमाग पूरे शरीर का कंट्रोल सेंटर है लेकिन अनजाने में हम खुद इसे नुकसान पहुंचा रहे हैं।
नींद की कमी: सबसे बड़ी समस्या पर्याप्त नींद न लेना है। वैज्ञानिक बताते हैं कि नींद के दौरान दिमाग खुद को रिपेयर करता है और यादों को व्यवस्थित करता है। जब आप लगातार कम सोते हैं तो दिमाग को आराम नहीं मिलता जिससे नई चीजें सीखने की क्षमता और याददाश्त घटने लगती है।
बारिश में खाने से पहले जान लें ये बात, इन 7 चीजों से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
ज्यादा मीठा: अगर आप हाई-शुगर डाइट के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं। ज्यादा मीठा खाने से शरीर और दिमाग में इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है। लंबे समय तक अधिक शुगर लेने से सोचने और समझने की शक्ति पर सीधा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
धूम्रपान और शराब:सिगरेट में मौजूद जहरीले तत्व दिमाग तक पहुंचने वाली ऑक्सीजन की सप्लाई को कम कर देते हैं जिससे कोशिकाएं कमजोर होने लगती हैं। वहीं अत्यधिक शराब का सेवन न्यूरॉन्स को डैमेज करता है जिससे फैसला लेने की क्षमता प्रभावित होती है।
शारीरिक सक्रियता की कमी: घंटों एक जगह बैठे रहने से दिमाग तक होने वाला ब्लड फ्लो कम हो जाता है। जब दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिलता तो उसकी कार्यक्षमता सुस्त पड़ने लगती है। रोजाना 30 मिनट की वॉक भी आपके ब्रेन को रिबूट कर सकती है।
तनाव: लगातार तनाव में रहने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है। यह हार्मोन दिमाग के उस हिस्से को छोटा कर सकता है जो याददाश्त और सीखने से जुड़ा होता है। इससे चिड़चिड़ापन और मानसिक थकान बढ़ती है।
डिजिटल एडिक्शन और स्क्रीन टाइम: सोने से ठीक पहले मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल नींद की गुणवत्ता को खराब करता है। स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी दिमाग को अलर्ट मोड पर रखती है जिससे उसे पूरा आराम नहीं मिल पाता और एकाग्रता कम हो जाती है। इन आदतों में सुधार करके आप अपनी ब्रेन हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं।
