Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!

International Family Day: हर सुख-दुख में साथ निभाना, एक-दूसरे के लिए प्यार व सुरक्षा की भावना रखना ही परिवार के बंधन को मजबूत बनाता है। 15 मई को हम इसी फैमिली सपोर्ट सिस्टम को सेलिब्रेट करते हैं।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: May 15, 2026 | 06:22 PM

इंटरनेशनल फैमिली डे (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Global Family Day: दुनिया भर में बढ़ते मॉर्डनाइजेशन ने संयुक्त परिवार के कॉन्सेप्ट को समाप्त कर दिया है। इसका कारण सीमित आय, आर्थिक असुरक्षा, बढ़ती महत्वाकांक्षा, बेरोजगारी और संसाधनों तक सीमित पहुंच भी इसका कारण है। इसके कारण रिश्तों से भावनाओं का विलोप हो रहा है।

पहली बार 15 मई 1994 को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया गया था। साल 2026 के लिए अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस का थीम ‘Families, Inequalities and Child Wellbeing’ यानी ‘परिवार, असमानताएं और बच्चों का कल्याण’ रखा गया है। आधुनिक समाज में परिवारों का विघटन तेजी से हो रहा है। ऐसे में परिवार एकजुट रहें और युवा परिवार के महत्‍व को समझें यही अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने की अहम वजह है।

क्या सोचती है आज की जेन जी जेनेरेशन

आज की पीढ़ी के लिए परिवार का मतलब माता-पिता-बच्चा तक ही सिमट गया है। उनके लिए कई नए कॉन्सेप्ट भी है, जैसे सिंगल पेरेंट्स, तलाकशुदा पेरेंट्स, अडॉप्टेड पेरेंट्स आदि। पहले परिवार का साइज 15-20 लोगों का होता था, अब 3-4 हो गया है। इससे बच्चों की परवरिश के साथ-साथ भावनाएं भी आहत हो रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में ‘बिना वेतन के अधिकारी’ बन रहे नगरसेविकाओं के रिश्तेदार, कर्मचारियों में नाराजगी

NEET UG: 10th में 43%-12th में आए ग्रेस मार्क्स, सपना डॉक्टर बनने का; बीवाल परिवार के फर्जी मेरिट का पर्दाफाश

Pune Riverfront Project को बड़ी राहत, राज्य सरकार ने मुफ्त में दी कीमती जमीन

Red Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक

इंसानों के बदले पालतू जानवर बन रहे दोस्त

लगभग हर न्यूक्लियर फैमिली में एक पालतू जानवर दिख ही जाता है। ये बुरा नहीं हैं, लेकिन इंसानों के बदले में इसे लाया जाए, तो बुरा हो सकता है। कुत्ता, बिल्ली, बर्ड्स व फिश को आज के बच्चे न केवल पालते हैं, बल्कि वो उनमें ही अपना दोस्त, परिवार, भाई-बहन, इमोशन सब ढूंढ लेते है।

दादी-नानी की कहानियां बस कहानियों में

कोई मिलेनियल से पूछे कि वो गर्मी की छुट्टियों में कहां जाते हैं, तो वो बिना सोचे कहेंगे, नानी-दादी घर, लेकिन यही सवाल यदि किसी जेन जी या जेन एल्फा से पूछेंगे, तो वो शायद किसी हिल स्टेशन का नाम लेंगे। दादी-नानी ने भी इस पीढ़ी को अपना लिया है और उनके साथ कदम ताल मिलाकर चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, भोजशाला में है मां वाग्देवी का मंदिर, हिंदू पक्ष की जीत; अब नहीं पढ़ने दी जाएगी नमाज!

गोपनीयता पहली पसंद

आधुनिक जमाने में गोपनीयता पहली प्राथमिकता है। प्राइवेसी न्यूक्लियर फैमिली की सबसे बड़ी वजह है। जहां परिवार बड़े होते थे, वहां कोई न कोई किसी न किसी बात पर रोकटोक करता था, जो आज की पीढ़ी के लिए बहुत बड़ी बात है। पर्सनल स्पेस, पर्सनल रूम, कंसेंट जैसी चीजें अधिक महत्व रखती हैं।

संयुक्त परिवारों का कम होने का असर बच्चों की परवरिश पर पड़ रहा है। आधुनिक जमाने में माता-पिता दोनों ही वर्किंग है, ऐसे में कई बार बच्चों को अकेला रहना पड़ता है, इससे बच्चों में भावनात्मक रिश्ते, पारिवारिक रिश्ते और अपनापन नहीं विकसित हो पाता है।

इस दौर में परिवार से जुड़ने के तरीके भी स्मार्ट होने चाहिए। छोटे-छोटे कदम से रिश्तों में आई इस दूरी को पाटा जा सकता है। इसके लिए एक-दूसरे के साथ भोजन करना, डिजिटल डिटॉक्स करना, साथ में कोई एक्टिविटी करना और खुली बातचीत को अहमियत देनी चाहिए।  इससे परिवार मजबूत और खुशहाल होगा।

International day of family to celebrate importance of family

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2026 | 06:20 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Lifestyle News
  • Today Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.