पर्यावरण दिवस पर घर ले आएं ये सस्ते खूबसूरत प्लांटर पोट्स, आपके बालकनी और गार्डन की बढ़ाएंगें रौनक
पौधारोपण करके हम पर्यावरण को सुरक्षित बना सकते है। वहीं पर आप प्लांटर पोट्स रखने के शौकीन है तो आपके लिए लिए सस्ते प्लांटर पोट्स की हम जानकारी दे रहे हैं जो खूबसूरत होने के साथ ही पर्यावरण के लिए भी बेहतर है।
- Written By: दीपिका पाल
हमारे जीवन के सुरक्षित होने का सबसे जरूरी आधार पर्यावरण होता है। पर्यावरण के संरक्षण को बनाएं रखने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पौधारोपण करके हम पर्यावरण को सुरक्षित बना सकते है। वहीं पर आप प्लांटर पोट्स रखने के शौकीन है तो आपके लिए लिए सस्ते प्लांटर पोट्स की हम जानकारी दे रहे हैं जो खूबसूरत होने के साथ ही पर्यावरण के लिए भी बेहतर है।
1. Surreal Faces Table Planting Pots- आप इस प्लांटर पोट्स को खरीद सकते है, जिसे आप आउटडोर और इनडोर के लिए आप इसे चुन सकते हैं। यह प्लांटर फेस की शेप में होते हैं जो खूबसूरती के साथ ही आसपास के वातावरण को शुद्ध करते है। इस पोट को आप Rs 1,799 तक की कीमत के साथ खरीद सकते है।
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
2. Black Jute Rope Baskets / Planting Pots - आप प्लांटर पोस्ट खरीदने की सोच रहे हैं तो यह प्लांटर पोस्ट आपको मिलता है। यह रोप बास्कैट आपके एरिया को सुंदर आकार देने के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षित रखेगा। क्योंकि यह ना प्लास्टिक की है, जो नुकसान के लिए जानी जाती है।ब्लैक कलर का यह प्लांटर मार्केट से काफी कम रेंज में ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। इसकी कीमत की बात करें तो, Rs 999 से शुरू होती है।
3. Wine Bottle Planting Pots With Wooden Stand- आप यहां पर प्लांटर पोट्स खरीदने जा रहे है तोल यह पर्यावरण के अनुकूल पोट्स आपके काम आएगा।यह वाइन बोतल से बनाया गया प्लांटर पर्यावरण के लिए सुरक्षित भी है और रियूज भी किया जा रहा है। इसका खूबसूरत लुक आपके एरिया के लिए बढ़िया रहेगा। वुड़न स्टैंड के साथ इसे वॉल पर टांग सकते हैं और तीन अलग-अलग पौधे उगा सकते हैं। इसकी शुरूआती कीमत करीब Rs 999 के करीब है।
4. Tisyaa - Assorted Desk Planting Pots-आप यहां पर प्लांटर पोट्स खरीदने की सोच रहे हैं तो, इस प्लांटर पोट्स खरीद सकते है। इनमें कार्टून की शेप मिल रही है, जो घर को आकर्षक लुक देती है इतना ही नहीं क्रिएटिविटी के साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करती है। इसे घर के लिए खरीद सकते हैं या फिर गिफ्ट के लिए चुन सकते है। इसकी कीमत Rs 699 से शुरू होती है। इसे आप बालकनी, गार्डन, किचन, डाइनिंग टेबल और ऑफिस के डेस्क पर सजा सकते है।
5. Jute Rope Planting Pots - Set Of 3- पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में सस्ते और पर्यावऱण के लिए सही प्लांटर पोट्स आप खरीद सकते है। यह रोप प्लांट आपके घर को आकर्षक लुक देगा। इसे पर्यावरण से जुड़ी चीजों से बनाया गया है, जो वातावरण के लिए शुभ है। इसमें आप कई तरह के प्लांट रख सकते हैं। इसका 3 का सेट आप अलग-अलग जगहों पर रख सकते हैं। मार्केट में इन तीन सेट की कीमत Rs 5999 के करीब है।
