Eid 2026 Special: ईद पर गिफ्ट को लेकर कन्फ्यूज? ये 5 बजट फ्रेंडली ऑप्शन करेंगे आपकी टेंशन खत्म
Eid 2026 Gift Ideas: ईद का त्योहार खुशियों और अपनों के साथ बांटने का मौका होता है लेकिन गिफ्ट चुनने को लेकर अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में आप कुछ बजट फ्रेंडली गिफ्ट चुन सकते हैं जो काम भी आएंगे।
- Written By: प्रीति शर्मा
ईद-उल-फितर खुशियां बांटने का त्योहार है और खुशियां तब दोगुनी हो जाती हैं जब हाथ में एक प्यारा सा तोहफा हो। अक्सर लोग ईदी में सिर्फ कैश देने तक सीमित रह जाते हैं लेकिन इस बार आप कुछ 'यूनिक' और बजट फ्रेंडली गिफ्ट्स देकर अपनों का दिल जीत सकते हैं।
कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैंपर: आजकल कस्टमाइज्ड हैंपर्स का काफी ट्रेंड है। आप एक सुंदर टोकरी में खजूर के पैकेट, कुछ ड्राई फ्रूट्स, इत्र की छोटी शीशी और चॉकलेट्स रखकर एक शानदार कॉम्बो बना सकते हैं। यह दिखने में बहुत ही 'प्रीमियम' लगता है और आप इसे अपने बजट के अनुसार कम या ज्यादा सामान डालकर तैयार कर सकते हैं।
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
खुशबुओं का तोहफा: ईद के मौके पर अच्छी खुशबू से महकना सुन्नत भी माना जाता है और परंपरा भी। आप एक अच्छी ब्रांड का 'अल्कोहल फ्री' इत्र या परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं। ऊद (Oudh) और मस्क (Musk) जैसे ट्रेडिशनल फ्लेवर हमेशा पसंद किए जाते हैं और यह एक बहुत ही गरिमापूर्ण तोहफा है।
घर की सजावट: ईद पर हर कोई अपना घर सजाता है। ऐसे में इस्लामिक कैलीग्राफी वाले वॉल हैंगिंग्स, सुंदर मोमबत्ती स्टैंड, या फिर अरबी डिजाइन वाले कुशन कवर्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये तोहफे लंबे समय तक याद रहते हैं और घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।
डिजिटल ईदी गैजेट्स और एक्सेसरीज: अगर आप युवाओं को ईदी देना चाहते हैं तो कैश के बजाय ट्रेंडी टेक एक्सेसरीज जैसे पावर बैंक, ब्लूटूथ ईयरबड्स या स्मार्टवॉच दे सकते हैं। ऑनलाइन सेल के दौरान ये चीजें काफी किफायती दामों पर मिल जाती हैं और युवाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होती हैं।
दुआओं के साथ किताबों का तोहफा: यदि आपके परिवार में पढ़ने-लिखने के शौकीन लोग हैं तो उन्हें अच्छी प्रेरणादायक किताबें या धार्मिक पुस्तकें भेंट करना सबसे नेक तोहफा है। बच्चों के लिए आप कलरिंग बुक्स या कहानियों की किताबें चुन सकते हैं जो उन्हें व्यस्त भी रखेंगी और कुछ नया सिखाएंगी भी।
