हाल ही में हुई एक रिसर्च ने यह खुलासा किया है कि परफ्यूम में इस्तेमाल होने वाले कई केमिकल्स, जैसे कि Phthalates और सिंथेटिक खुशबू, न केवल आपकी त्वचा बल्कि आपके पूरे शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ज्यादातर परफ्यूम में मौजूद एल्कोहल स्किन की नमी को सोख लेता है, इसके कारण कई प्रकार की त्वचा से जुड़ी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं।